फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Silence in the afternoon on the roadways, crowd in the evening

रोडवेज में दोपहर में सन्नाटा, शाम को रही भीड़

Sat, 19 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Silence in the afternoon on the roadways, crowd in the evening
मिर्जापुर। रोडवेज परिसर में शनिवार की दोपहर यात्रियों की संख्या कम रही, सन्नाटे जैसा माहौल था। शाम को जरूर यात्रियों की संख्या दिखाई दी। यही हाल रेलवे स्टेशन का भी रहा। दोपहर के समय तो रेलवे स्टेशन पर एकदम सन्नाटे का माहौल था।
विज्ञापन

होली पर्व लोग अपने घर होली खेलने आते है, पर होली बितने पर लोग फिर से अपने काम पर लौटते है। इस बार रेलवे की ओर से जिले में किसी नए ट्रेन का स्टापेज नहीं था। ट्रेन में आरक्षण के बाद ही लोग सफर कर रहे थे। आरक्षण मिलना भी मुश्किल हो रहा था। लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों का सफर कर रहे थे। होली पर्व के बाद शनिवार और रविवार छुट्टी का दिन पड़ने से जाने वाले यात्रियों की संख्या कम रही। इसलिए शनिवार की दोपहर रोडवेज परिसर में यात्रियों की संख्या कम रही। शाम होने पर लोग जरुर रोडवेज परिसर में पहुंचे। सोनभद्र, प्रयागराज और वाराणसी रुट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। रेलवे स्टेशन पर भी शाम को दिल्ली रुट की गाड़ियों में जाने के लिए यात्रियों की संख्या दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed