फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sikri won in senior girls kabaddi and Semri in junior

Mirzapur News: कबड्डी बालिका सीनियर में सीकरी और जूनियर में सेमरी विजेता

Wed, 03 Dec 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sikri won in senior girls kabaddi and Semri in junior
शहरनामा की फोटो, विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा मझवां में कबड्डी में प्रतिभाग करते​खिलाड़ी, स्रोत
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल के तहत युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा मझवां का मंगलवार को समापन हुआ। दूसरे दिन कबड्डी व कुश्ती खेल प्रतियोगिता (सब जूनियर, जूनियर, सीनियर) बालक/बालिका वर्ग में हुई। कबड्डी बालिका सीनियर में सीकरी व जूनियर में सेमरी की टीम विजेता हुई। कबड्डी बालक जूनियर में टॉड विजेता व छींतमपुर की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालिका जूनियर में सेमरी विजेता एवं कठिनई उपविजेता, कबड्डी सब जूनियर बालक में सीकरी विजेता व राजपुर उप विजेता, कबड्डी सब जूनियर बालिका में भेवर करमनपुर की टीम विजेता रही। कुश्ती में सीनियर बालक 57 किलो में कमलेश यादव प्रथम स्थान, जूनियर बालक 57 किलो में रतन यादव प्रथम स्थान, सूरज कुमार द्वितीय स्थान, 65 किलो में कृष्णा यादव प्रथम व प्रेमचंद पाल द्वितीय रहे। कुश्ती सीनियर बालिका में 53 किलो वर्ग में महिमा प्रथम स्थान, सब जूनियर 40 किलो में सोनी पाल प्रथम व पूजा पाल द्वितीय रहे। विजेता खिलाड़ियों को मंडल अध्यक्ष पहाड़ी अशोक मौर्य व जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विमलेश कुमार बैस, अभय कुमार सिंह, राम सकल यादव, लवकुश, श्याम रूप, अजय सिंह, अवधेश शर्मा महेश, मकसूदन इत्यादि निर्णायक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed