फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Siddhanath dari Carpet Appearance

सिद्धनाथ दरी की सूरत संवरेगी

Thu, 29 Dec 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 29 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Siddhanath dari Carpet Appearance
मेरठ को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का तोहफा - फोटो : SELF

विज्ञापन
प्रदेश दर्शन योजना के आध्यात्मिक परिपथ के तहत चार करोड़ नौ लाख रुपये से सिद्धनाथ दरी की सूरत संवारी जाएगी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री  महेश शर्मा ने बुधवार को विकास योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि चुनार किले की भी सूरत संवारी जाएगी और क्षेत्र को पर्यटन के नक्शे पर लाया जाएगा। इसमें सिद्धनाथ की दरी क्षेत्र में मार्ग, पार्किंग, शौचालय, वस्त्र बदलने के लिए शेड बनवाया जाएगा। उन्होंने विंध्याचल मंे विंध्यवासिनी का दर्शन भी किया। 

चुनार दुर्ग स्थित गेस्ट हाउस परिसर में सांयकाल आयोजित समारोह में पर्यटन राज्यमंत्री कहा कि मिर्जापुर जनपद में पर्यटन की असीम संभावना है। जल्द ही चुनार के पर्यटन स्थल व दुर्ग को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए योजना बनाई जाएगी। चुनार दुर्ग की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए कहा कि जल्द ही इसके जीर्णोद्धार के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी जनपद को पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए जिन-जिन चीजों की आवश्यकता होती है, वह सभी जनपद में मौजूद हैं। मिर्जापुर ऐतिहासिक, धार्मिक, व्यापारिक, उद्योग से संपन्न है।  हमारी कोशिश होगी कि  वाराणसी व इलाहाबाद आने वाले देशी, विदेशी सैलानी  मिर्जापुर व चुनार ऐतिहासिक स्थलों को भी देखने के लिए आएं। यह पर्यटन विकास की  शुरूआत है, जल्द ही जनपद के अन्य स्थलों का भी विकास किया जाएगा। नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो सिर्फ देश व देश की जनता के बारे में सोचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जनपद के विकास के लिए मिर्जापुर में पर्यटन की असीम संभावना को देखते हुए अभी यह एक शुरूआत हुई है, जल्द ही पर्यटन की दृष्टि से जिले के विंढम फाल, लखनिया दरी सहित कई अन्य पर्यटन स्थलों के विकास के लिए जल्द ही कार्ययोजना बनाकर घोषणाएं की जाएंगी। संचालन हरिशंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम में नीलरतन पटेल नीलू, बृजभूषण सिंह, रत्नाकर मिश्र, जगदीश सिंह, रमाकांत सिंह पटेल, दिनेश सिंह, विजय वर्मा, बचाऊ सेठ, मेघनाथ पटेल, धीरेंद्र मोहन दास मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed