फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shyam Sundar became the BJP candidate for the post of President from Mirzapur.

Mirzapur News: मिर्जापुर से श्याम सुंदर बने अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी

Mon, 24 Apr 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shyam Sundar became the BJP candidate for the post of President from Mirzapur.
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी की। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के लिए श्याम सुंदर केसरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार चुनार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए विजय बहादुर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। अहरौरा नगर पालिका के लिए पार्टी ने ओमप्रकाश सिंह को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। इसी प्रकार निषाद पार्टी की पिंकी मोदनवाल को नगर पंचायत कछवां का अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। श्याम सुंदर केसरी शुरू से ही पार्टी से जुड़े रहे हैं। पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य रहे। संगठन में कई पदों पर रहे। उसके बाद वे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बने। वर्तमान में वे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पद पर तैनात हैं। इसी प्रकार वार्ड सभासद के लिए भी भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के वार्ड संख्या एक शिवपुर वार्ड के लिए गुड्डी देवी निषाद पति नन्हें निषाद, वार्ड संख्या दो महुवरिया से राधिका सोनकर, वार्ड संख्या तीन फतहां भगवानी देवी, वार्ड संख्या चार अर्चना सिंह चंदेल, वार्ड संख्या पांच पक्का पोखरा अमित कुमार मिश्रा, वार्ड संख्या छह डंगहर गुलाब प्रजापति, वार्ड संख्या सात तरकापुर गोपाल सोनकर, वार्ड संख्या आठ रूक्खड़ घाट धीरज सोनकर, वार्ड संख्या नौ शिवाला महंत विनोद मौर्या को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह से भाजपा ने वार्ड संख्या 10 संगमोहाल से सतीश उपाध्याय, वार्ड संख्या 11 चंद्रदीपा से विनोद सोनकर, वार्ड संख्या 12 दक्षिणी सबरी से संतोष जायसवाल, वार्ड संख्या 13 विंध्याचल से कृष्णकुमार पांडेय, वार्ड संख्या 14 बरौंधा से विरेंद्र तिवारी, वार्ड संख्या 15 स्टेशन से विजय शंकर प्रजापति, वार्ड संख्या 16 गोसाई तालाब से नीलम सिंह, वार्ड संख्या 17 पुरानी दशमी से हुकुम चंद्र मौर्य, वार्ड संख्या 18 अनगढ़ से महावीर विक्रम प्रजापति, वार्ड संख्या 19 शुक्लहा से बबीता देवी मौर्या, वार्ड संख्या 20 उत्तरी सबरी से शिवशंकर जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

इनके अलावा भाजपा ने वार्ड संख्या 21 बाग कुंजलगीर से विनय जायसवाल, वार्ड संख्या 22 गणेशगंज से सुनील कुमार सोनी, वार्ड संख्या 23 चेतगंज से प्रीति यादव, वार्ड संख्या 24 बसहीं से आकृति निषाद, वार्ड संख्या 25 कटरा बाजीराव से सत्यनारायण जायसवाल, वार्ड संख्या 26 घुरहूपट्टी से नीरज गुप्ता, वार्ड संख्या 27 घंटाघर से राधेश्याम गुप्ता, वार्ड संख्या 28 कंतित से मीना देवी यादव, वार्ड संख्या 29 बथुआ से इंद्रजीत सिंह पटेल, वार्ड संख्या 30 बसनहीं बाजार से देवेंद्र गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

इसी तरह से पार्टी ने वार्ड संख्या 31 मकरी खोह से अलंकार जायसवाल, वार्ड संख्या 32 चौबेटोला से सुषमा यादव, वार्ड संख्या 33 संकटमोचन से आरती मोदनवाल, वार्ड संख्या 34 भटवा की पोखरी से सरिता गुप्ता, वार्ड संख्या 35 कोतवाली से वर्षा वर्मा, वार्ड संख्या 36 बुंदेलखंडी से सतीश केशरवानी, वार्ड संख्या 37 त्रिमोहानी से अंकित धवन, वार्ड संख्या 38 इमामगंज से ऋषभ जायसवाल प्को रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
विजय बहादुर बने भाजपा प्रत्याशी
चुनार। भारतीय जनता पार्टी ने चुनार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए विजय बहादुर सिंह पुत्र शारदा सिंह निवासी दरगाह शरीफ को प्रत्याशी घोषित किया है।इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विजय बहादुर सिंह वर्ष 2000 में वार्ड 19 दरगाह शरीफ से पार्टी से सभासद चुने गए थे। वे दो बार मंडल उपाध्यक्ष व एक बार मंडल अध्यक्ष रहे। इसके साथ ही तीन बार जिला संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ मिर्जापुर बनाए गए। वर्ष 2017 में वे भाजपा जनता पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे। वार्ड के प्रत्याशियों की भी सूची जारी की गई है।


उधर, भारतीय जनता पार्टी ने चुनार नगर पालिका के वार्ड सभासद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल की ओर से रविवार की शाम जारी सूची में वार्ड एक लालदरवाजा से गौतम बाबू जायसवाल, दो नागरपुर से विजय बहादुर बिंद, तीन गोला स साहबराम से सुशीला कुमार गुप्ता, चार भरपुर से रीना देवी, पांच सराय टेकौर दक्षिणी से रेनू श्रीवास्तव, छह उसमानपुर से आरती कुमारी, सात सेटलमेंट एरिया से सतीश चन्द्र सोनकर, आठ सराय टेकौर उत्तरी से बाबूलाल को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह से वार्ड नौ सराय टेकौर पश्चिमी से मदन लाल, दस दुमदुमा से सुनीता पाल, वार्ड 11 चकईपुर से संगीता सिंह, वार्ड 12 सददूपुर उत्तरी अरविंद यादव, वार्ड 13 दरगाह शरीफ दक्षिणी से किशन मोदनवाल, वार्ड 14 भरपुर लाइन से अवनीश राय, वार्ड 15 बेलबीर से आलोक साहनी, वार्ड 16 दरगाह शरीफ उत्तरी से सुशीला प्रजापति, वार्ड 17 दरगाह शरीफ पूर्वी से संतोष पटेल, वार्ड 18 काजीटोला से अशोक साहनी, वार्ड 19 सब्जी महाल टेढ़ीनीम से रिशू प्रजापति को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा वार्ड 20 बहरामगंज पूर्वी से बिट्टो देवी, वार्ड 21 बहरामगंज टम्मलगंज से निशा चौहान, वार्ड 22 ऐबकपुर से सोनी कुशवाहा, व़़ार्ड 23 गंगेश्वरनाथ से विकास कश्यप, वार्ड 24 मोचीटोला से संगीता देवी व वार्ड नंबर 25 सददूपुर दक्षिणी से रामकुमार गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है।
उधर,भाजपा के अहरौरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश केसरी मूलत: गोला पांडेय जी के निवासी हैं। उन्होंने स्नातक स्तर तक की शिक्षा ग्रहण की है। बाल स्वयं सेवक रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाओं से 1980 से जुड़ाव रहा है। वर्तमान में जिला कार्यसमिति के सदस्य रहे हैं। पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य कई पदों पर रहकर पार्टी हित में जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। भाजपा के निर्देशों का अनुपालन करते हुए पार्टी हित में जनसेवा का लक्ष्य है।भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रविवार को देर शाम नगर पालिका परिषद अहरौरा के वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। इसमें वार्ड एक पट्टी कला भाग एक से विनोद चौहान,वार्ड 2 पट्टी कला भाग दो से सीमा देवी, वार्ड 3 गोला सहुवाइन से मंजू देवी सोनकर, वार्ड 4 कजाकपुर से राम दुलारे पटेल, वार्ड 5 मिश्र पोखरा से बेबी, वार्ड 6 नई बाजार से सीता जायसवाल, वार्ड 7 बूढ़ादेई पश्चिमी से बिन्नी देवी, वार्ड 8घमहापुर से गुड्डू सोनकर, वार्ड 9 पट्टी कला भाग 3 से जयप्रकाश, वार्ड 10 गोला पांडेय जी से विकास कुमार को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

इसी तरह से पार्टी ने वार्ड 11 बूढ़ादेई पूर्वी से संगीता सोनकर, वार्ड 12 कटरा से रिनू पटेल, वार्ड 13 पट्टी खुर्द से सविता सिंह पटेल, वार्ड 14 पोखरा सहुवाइन से संजय कुमार पटेल, वार्ड 15 गोला कन्हैयालाल से कृष्ण कुमार तिवारी, वार्ड 16 चौक बाजार दक्षिणी से विजय कुमार केसरी, वार्ड 17 सत्यानगंज से अजय विश्वकर्मा, वार्ड 18 गोला लाला से प्रेम केसरी, वार्ड 19 टिकरा खरंजा से जावेद आलम, वार्ड 20 कोइरान बाजार से अशोक, वार्ड 21 मेहंदीपुर से बेचूलाल, वार्ड 22 पटवा टोला से मनोज मोदनवाल, वार्ड 23डीह से सीता देवी, वार्ड 24चौक बाजार गंज से आनंद कुमार अग्रहरि, वार्ड 25 मल्लाही टोला से प्रमोद कुमार मौर्य को प्रत्याशी बनाया है।
उधर, नगर पंचायत कछवां में भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें कछवां से भारतीय जनता पार्टी ने पिंकी मोदनवाल को अध्यक्ष पद के लिए टिकट दिया है। उनके पति की नगर पंचायत में सौंदर्य सामग्री की दुकान है। वे एक समाचार पत्र से भी जुड़े हुए हैं। वार्डों के पार्टी के प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है। वार्ड संख्या एक जोगीपुर वार्ड से नेहा चौबे, वार्ड संख्या दो पीरखां से पिंकी गोड़, वार्ड संख्या तीन पांडेयपुर से गुड़िया सोनकर, वार्ड संख्या चार तेगबहादुर से चंदू, वार्ड संख्या पांच परेड से आदित्य बिंद, वार्ड संख्या छह ब्रह्मणान से संतोष सिंह, वार्ड संख्या सात दर्जियान से सुरेश भूजा, वार्ड संख्या आठ तिवारियान से अवनीश तिवारी, वार्ड संख्या नौ थाना से संतोष केसरी, वार्ड संख्या 10 केवटान से नीरज रावत, वार्ड संख्या 11 मंगरवारी से राजन केसरी और वार्ड संख्या 12 शंकरपुर से नीलम देवी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed