फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shweta in the Grand Finale of Mrs. India Earth

श्वेता ने मिसेज इंडिया अर्थ के ग्रैंड फिनाले में

Sun, 30 Jul 2017 11:47 PM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Sun, 30 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shweta in the Grand Finale of Mrs. India Earth
श्वेता चौधरी
 अहरौरा जैसे छोटे कस्बे के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाली श्वेता चौधरी ने मिसेज इंडिया अर्थ के ग्रैंडफिनाले तक पहुंच गई हैं।आदिवा ईवेगिनेशन संस्था की ओर से छह अक्तूबर को दिल्ली मे मिसेज इंडिया का फाइनल होगा। आने  वाला समय यह तय करेगा कि मिसेज इंडिया अर्थ का खिताब किसके सिर का  ताज बनेगा।
विज्ञापन

मिसेज इंडिया अर्थ के फाइनल में पहुंचीं श्वेता चौधरी के पिता अशोक श्रीवास्तव अहरौरा स्थित नई बाजार मुहल्ले की मूल निवासी हैं। नगर के साऊ बैजनाथ स्कूल मे श्वेता की प्रारंभिक शिक्षा हुई। तत्पश्चात पालिका इंटर कालेज से हाई स्कूल की पढाई पूरी  करने के बाद श्वेता का पूरा परिवार बिहार चला गया। ग्रेजुएशन की पढाई के  दौरान पिता अशोक श्रीवास्तव की  वाराणसी के लहरतारा के पास ट्रेन से कटकर  दर्दनाक मौत हो गयी इसके बाद मां की भी आकस्मिक मौत हो गयी। मां-बाप का साया सिर से उठ जाने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी श्वेता के कंधो पर आ गई। पांच  भाई-बहनों मे सबसे बड़ी श्वेता को घर का खर्चा चलाने के लिये पैसों की  दिक्कत होने लगी तो फैशन डिजाइन का कोर्स करने के बाद श्वेता मुंबई चली  गयी और वहीं पर फिल्मों मे काम करना शुरू कर दिया। इसी दौरान श्वेता की मुलाकत अमित चौधरी से हो गयी और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वर्ष 2007 में  श्वेता और अमित शादी के बंधन मे बंध गए। अमित की मदद से 2008-09 में दक्षिण भारत की फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम करने का मौका मिला, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद श्वेता मां बन गई, जिस वजह से आगे फिल्मों मे काम नही कर सकी। मई 2017 से आदिवा ईवेगिनेशन संस्था द्वारा मिसेज इंडिया अर्थ का आयोजन  किया गया, जिसमे श्वेता चौधरी ने भी भाग लिया। छह अक्टूबर को होने वाले ग्रैंड  फिनाले मे 48 महिलाएं पहुंच रही हैं, जिसमे श्वेता की दावेदारी प्रबल मानी जा  रही है। आदिवा ईवेगिनेशन संस्था द्वारा  आयोजित मिसेज इंडिया अर्थ की ग्रैंड फिनाले के प्रथम, द्वितीय और तृतीय  विजेता ही मिसेज यूनिवर्स की प्रतियोगिता में भाग लेकर देश का नाम रोशन करती हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed