{"_id":"6a456f2a05eac8a8bf00392b","slug":"shubha-becomes-president-jayashree-secretary-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-156496-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शुभा बनीं अध्यक्ष, जयश्री सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शुभा बनीं अध्यक्ष, जयश्री सचिव
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब ऑफ़ मिर्ज़ापुर के अधिष्ठापन समारोह में उपस्थित पदाधिकारी, सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। लालडिग्गी के रोटरी भवन में बुधवार को इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर का 54वां अधिष्ठापन (इंस्टॉलेशन) समारोह मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की नई अध्यक्ष शुभा खंडेलवाल ने कार्यकारिणी के साथ पदभार ग्रहण किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्यों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रियंका पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ किया। वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी में शुभा खंडेलवाल ने अध्यक्ष, जयश्री अग्रवाल ने सचिव, प्रियंका बूनलिया ने आईएसओ, स्तुति अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष तथा जया कोठारी ने संपादक के रूप में दायित्व संभाला। समारोह में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे और डॉक्टर्स डे भी मनाया गया।
डॉक्टर्स डे पर डॉ. मृदुला जायसवाल, डॉ. सीपी बरनवाल, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. नीलिमा और डॉ. खुशबू को सम्मानित किया गया।
वहीं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर सीए स्वाति गोयनका और सीए राधिका मैनी को सम्मान प्रदान किया गया। अध्यक्ष शुभा खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष क्लब अपने दत्तक विद्यालय के बच्चों को स्पोर्ट्स किट देगा।
विज्ञापन
साथ ही क्लब के दो प्रमुख सेवा प्रकल्प ‘’स्नेह बंधन’’ और ‘’स्वावलंबी नारी’’ का संचालन निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर क्लब की नई सदस्याओं प्रीति सर्राफ, श्वेता अग्रवाल और नीलम जायसवाल का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सरोज, कमला, मधु, गौरी, अंजू सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। अंत में साक्षी सर्राफ ने आभार व्यक्त किया।