फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shri Ram Shobhayatra in the top ten

श्रीराम शोभायात्रा देश की टॉप टेन शोभायात्रा में शामिल

Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Shobhayatra in the top ten
मिर्जापुर। रामनवमी पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा ने देश की टॉप टेन शोभा यात्राओं में जगह बनाई है। विंध्य क्षेत्र में आदिशक्ति की अनुकंपा और भगवान श्रीराम के प्रताप के चलते नगर में रामभक्तों के उमड़ने वाले जन सैलाब से शोभायात्रा ने यह तमगा हासिल किया। इससे यात्रा में शामिल होने वालों संग आयोजकों में उत्साह है। यह बात विहिप के पूर्व संगठन मंत्री और भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने रमई पट्टी स्थित एक लान में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

कहा कि यह भक्तों की आस्था और जन मानस की एकजुटता का प्रतिफल है। जातिगत और दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर जिस प्रकार संपूर्ण समाज एकजुट होकर सड़कों पर जन सैलाब के रूप में उतरा, उससे यह सिद्ध हो गया कि श्रीराम नाम के अमोघ अस्त्र से हम समाज की खाई को पाट सकते हैं। बताया कि 20 वर्ष पूर्व लगभग 60 -70 लोगों के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव शोभायात्रा आरंभ की गई थी। समिति के संस्थापक मनोज श्रीवास्तव ने शोभायात्रा की व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं एवं सभी श्रीराम भक्तों के प्रति आभार जताया। समिति के अध्यक्ष रविशंकर साहू ने नगर में आकर्षक सजावट और केशरिया ध्वज से सजाने वालों के उत्साह की सराहना करते हुए उनकी भक्ति को नमन किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ला, समिति के प्रभारी मनोज दमकल, संयोजक आनंद सिंह, मंत्री मयंक गुप्ता, अभिषेक पांडेय, विश्व हिंदू परिषद, के नगर अध्यक्ष राज महेश्वरी, गोपाल केसरवानी, विजय साहू ,पवन उमर ,आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed