फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shot fired in dispute after collision with vehicle, one injured

Mirzapur News: गाड़ी से टक्कर के बाद विवाद में चलाई गोली, एक घायल

Thu, 30 Nov 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Shot fired in dispute after collision with vehicle, one injured
कछवां। थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के पास बुधवार को सुबह बरात से लौट रही गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। बरातियों ने ट्रैक्टर चालक को मारा-पीटा तो चालक ने फोन कर ग्रामीणों को बुला लिया। ग्रामीण पहुंचे तो दोनाें पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। इस दौरान बरातियों में से एक ने फायरिंग की। जिससे गोली एक युवक के हाथ में लगी। गोली मारने वाला फरार हो गया। ग्रामीणों ने दो बरातियों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने कछवां-कटका मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एएसपी सिटी और सीओ सदर ने ग्रामीणों को समझा कर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

बरैनी गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र शिवेंद्र सिंह की बरात 28 नवंबर को प्रयागराज के कटोरी गांव में गई थी। विवाह संपन्न होने के बाद बुधवार को सुबह बराती घर के लिए निकले। रास्ते में महामलपुर के आगे अख्तियारपुर के पास पहुंचे। जहां बोलेरो गाड़ी में कछवां की तरफ से ट्रैक्टर चालक संदीप (20) निवासी केवटाबीर ने टक्कर मार दिया। इसके बाद बोलेराे सवार से कहासुनी हो गई। इस पर ट्रैक्टर चालक संदीप ने फोन कर लोगों को बुला लिया। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। इसी बीच बोलेरो सवार किसी ने फायरिंग कर दी। गोली अवधेश (32) पुत्र निहोर को लग गई। गोली लगने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो सवार अरविंद कुमार सिंह (60) और प्रतीक कुमार सिंह (25) पुत्र राजन सिंह निवासी भिखारीपुर थाना कपसेठी जिला वाराणसी को पकड़कर पिटाई कर दी। गोली मारने वाले गाड़ी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कछवां-कटका मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर कछवां थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह, सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, एएसपी नितेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी नितेश सिंह का कहना है कि ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई। बोलेरो में सवारों द्वारा आवेश में आकर हवाई फायरिंग की गई। गोली दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के हाथ में लग गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया। मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। शस्त्र का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed