फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shopkeepers apply masks, motivate customers too

दुकानदार मास्क लगाएं, ग्राहकों को भी करें प्रेरित

Tue, 13 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers apply masks, motivate customers too
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिये संबंधित अधिकारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुई बैठक में कोविड-19 के दिशा निर्देशों के पालन पर जोर दिया गया। व्यापारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने आह्वान किया कि खुद मास्क लगाएं और ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जिले की सभी नगर पालिकाओं एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सभी ईओ एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जहां भी कोरोना के मरीज पाये जा रहे हैं, वहां तत्काल कंटेन्मेंट जोन बनाकर सैनिटाइजेशन कराएं। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम निगरानी समितियों एवं मोहल्ला निगरानी समितियों को तत्काल सक्रिय करने को कहा। साथ ही बाहर से आने वालों की कोरोना की जांच कराने को कहा। जिलाधिकारी ने सीएमओ से कहा कि जिस व्यक्ति की जांच की जाये, उसका पूरा नाम, पता व मोबाइल नंबर लिखा जाये। ताकि रिपोर्ट पाजिटिव होने पर संबंधित मरीज से तत्काल संपर्क कर इलाज शुरू किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र में आशा, एएनएम एवं नगर पालिका के कर्मी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, एएनएम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि यदि कोई बाहरी/प्रदेश के बाहर का व्यक्ति आता है, तो उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायें। ताकि उसकी कोरोना जांच करायी जा सके। जिलाधिकारी नेे एन्टीजन एवं आरटी-पीसीआर की जांच की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। रेलवे स्टेशन एवं जेल में भी जांच टीम भेजकर कोरोना की जांच कराने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दुकानदार मास्क लगाएं तथा आने वाले ग्राहकों को मास्क लगाने हेतु प्रेरित करें। दुकानों के आस पास भीड़ इकट्ठा न होने दें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये कोविड-19 के दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने बताया कि रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान स्व अनुशासित रहते हुये सजगता बरतनी जरूरी है। उन्होंने दुकानदारों को आगाह किया कि कोई ऐसा कृत्य न करें, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़े। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed