फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shikshamitra beat up the headmaster for stopping him from signing the attendance register.

Mirzapur News: उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर से रोकने पर शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापक को पीटा

Tue, 13 Feb 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra beat up the headmaster for stopping him from signing the attendance register.
राजगढ़। थाना क्षेत्र के खटखरिया कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को दो दिन पहले का हस्ताक्षर बना रहे शिक्षा मित्र को प्रधानाध्यापक ने रोका तो शिक्षा मित्र ने उनकी पिटाई कर दी। प्रधानाध्यापक की पिटाई से आक्रोशित शिक्षकों ने राजगढ़ थाने में पहुंच कर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाएगा वे थाने में डटे रहेंगे। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षा मित्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय खटखरिया में तैनात शिक्षा मित्र सोमवार को विद्यालय पहुंचा और दो दिन पहले का हस्ताक्षर बनाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर शिक्षा मित्र ने अपनी पत्नी से दुष्कर्म के आरोप फंसाकर नौकरी से निलंबित करने की धमकी दी। इसके बाद लात-घुसों से पिटाई की। उन्होंने इसकी जानकारी संगठन और शिक्षकों को दी। उधर, इस घटना से नाराज काफी संख्या में शिक्षक विद्यालय छोड़कर और बीआरसी सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक राजगढ़ थाने में पहुंच गए। शिक्षकों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षा मित्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष राजगढ़ विजय शंकर सिंह पटेल ने शिक्षकों को आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जब तक मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वे थाने में ही डटे रहेंगे। शिक्षकों ने यह चेतावनी भी दी कि जरूरत पड़ी तो वे धरना भी देंगे। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षा मित्र बृजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed