फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shepherd dies after falling from a tree due to electrocution

करंट लगने से पेड़ से गिरकर चरवाहा की मौत

Fri, 27 May 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shepherd dies after falling from a tree due to electrocution
लालगंज थाना क्षेत्र के तिलांव के बौड़रा गांव निवासी एक बकरी चरवाहा बृहस्पतिवार को सुबह गूलर की टहनी काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह झुलसकर पेड़ से नीचे गिर गया। परिजन मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। जहां से चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिए।
विज्ञापन

बौड़रा गांव निवासी रमाशंकर कोरी (55) सुबह बकरी लेकर गांव में चराने निकले थे। जब वे गांव से बाहर गए तो गूलर के पेड़ पर चढ़कर टहनी काटने लगे। इस दौरान बगल से गुजर रहे हाईटेंशन के तार की चपेट में आ गए। जिससे करंट की चपेट में आने से झुलसकर वे पेड़ से नीचे गिर गए। इसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोग आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने के बाद वहां चिकित्सक ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रमाशंकर कोरी से एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पुत्रियों की शादी हो गई है। 18 वर्षीय पुत्र अविवाहित है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed