फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   She repeatedly asked for money, wanted to live together, that's why she killed her.

Mirzapur News: बार-बार पैसे मांगती थी, साथ रहना चाहती थी, इसलिए मार डाला

Sun, 02 Mar 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
She repeatedly asked for money, wanted to live together, that's why she killed her.
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के लुरकुटिया गांव के खेत में महिला की लाश मिलने के मामले का खुलासा रविवार को एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने प्रेसवार्ता में खुलासा किया। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि महिला बार-बार पैसे मांगती थी और उसके साथ रहना चाहती थी। पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के लूरकुटिया गांव के सिवान में 28 फरवरी की सुबह 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। इसी बीच देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा हाईवे पर अटारी गांव के पास ओवरब्रिज से किसी ने दिव्यांग बच्चे को नीचे फेंक दिया था। अस्पताल में भर्ती बच्चे ने महिला के शव की शिनाख्त अपनी मां के रूप में की। उसने बताया कि राजेंद्र नामक व्यक्ति ने मां की हत्या की है। पुलिस ने हत्यारोपी राजेंद्र बिंद, निवासी सौरा, थाना औराई, जनपद भदोही को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर सूजा और पिकअप बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी आपरेशन के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पहले पति की मौत के बाद मालती करीब तीन साल तक उसके साथ लिव-इन-रिलेशन में रही। एक साल पहले उसने विनोद गौतम से शादी कर ली थी। मालती उसे धमकी देकर बार-बार पैसे मांगती थी और अपने साथ रखने के लिए दबाव बनाती थी। इससे परेशान होकर उसने मालती हत्या की साजिश रची। उसने मालती को घूमने के बहाने बुलाया और जंगल में हत्या करने के बाद मड़िहान में सड़क किनारे खेत में शव को फेंक दिया था। मालती का दिव्यांग बेटा घटना का चश्मदीद था। इसलिए उसे पुल से नीचे फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी राजेंद्र बिंद ने पुलिस को बताया कि वह मालती और उसके दिव्यांग बेटे को लेकर घूमने के बहाने निकला था। देर रात बरकछा पहाड़ी पर गाड़ी रोककर मालती का गला दबाया। इसके बाद सूजे से उसके गले में 10 वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को मड़िहान के लुरकुटिया गांव के खेत में फेंक दिया। रास्ते में उसका बेटा मां के बारे में पूछने लगा तो उसे ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed