फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shastri overbridge repair work will be investigated by TAC

शास्त्री ओवरब्रिज मरम्मत कार्य की टीएसी से होगी जांच

Sat, 04 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shastri overbridge repair work will be investigated by TAC
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी ने 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। कई कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा दिए गए कार्य समय से पूर्ण न करने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि कार्य में तेजी लाकर समय से कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही शास्त्री पुल मरम्मत कार्य की भी समीक्षा हुई। मरम्मत को लेकर शिकायत के बाबत जांच के लिए कहा। जिलाधिकारी ने आवास विकास कार्यदायी संस्था के कार्य की सबसे खराब स्थिति बताते हुए अधिशासी अभियंता आवास विकास इकाई को निर्देशित किया कि अपने मुख्यालय जाकर धनराशि रिलीज कराने हेतु पैरवी करें तथा अधूरे कार्यों को पूरा कराएं। जिलाधिकारी ने अर्थ एवं संख्याधिकारी कैलाश नाथ को निर्देशित किया कि सभी कार्यदायी एजेंसियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए तथा प्रत्येक परियोजना का साप्ताहिक प्रगति की फोटोग्राफ व्हाट्सएप ग्रुप पर मंगवाया जाए। मेडिकल कालेज के कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने दृद्धी-लुम्बिनी मार्ग पर शास्त्री ब्रिज की मरम्मत के बाद दरार आने की शिकायत पर परियोजना प्रबंधक सेतु निगम को तत्काल जांच कर कार्यवाही करने तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से कहा कि उक्त कार्य की टीएसी जाँच कराने के लिए पत्रावली प्रस्तुत करें। समीक्षा में कार्यदायी संस्था ने अपने कार्यों के पूरा होने की संभावित तिथि की जानकारी दी और कार्य पूरा करने की बात कही। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अधिशासी अभियंता लोनिवि, राजकीय निर्माण निगम, सीएनडीएस, सेतु निगम, उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम, मंडी परिषद, यूपी सिडको सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed