फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shastri bridge pavement damaged traffic stopped in mirzapur

Mirzapur News: शास्त्री सेतु का फुटपाथ क्षतिग्रस्त, रोका गया आवागमन; छह महीने पहले मरम्मत कर तैयार हुआ था पुल

Mon, 24 Jun 2024 06:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 24 Jun 2024 06:11 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले को प्रयागराज- भदोही और वाराणसी से जोड़ने वाला शास्त्री सेतु ट्रक से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे आनन- फानन आवागमन प्रतिबंधित किया गया। अब अगले आदेश तक प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन
Shastri bridge pavement damaged traffic stopped in mirzapur
शास्त्री सेतु का फुटपाथ क्षतिग्रस्त होने से रोका गया आवागमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर नगर को प्रयागराज- भदोही और वाराणसी से जोड़ने वाला एकमात्र शास्त्री सेतु रविवार की रात को ट्रक से क्षतिग्रस्त हो गया। रात में ओवरलोड बालू लेकर जा रहा ट्रक सड़क छोड़कर फुटपाथ पर चढ़ गया। इससे फुटपाथ टूटकर गंगा नदी में समा गया। अब ऊपर से नीचे गंगा नदी साफ-साफ दिखाई दे रही है। रात में किसी तरह ट्रक को निकाला गया। संयोग था कि ट्रक आगे नहीं गया। नहीं तो पुल से नीचे गिर जाता। 

विज्ञापन


छह महीने पहले हुआ था पुल का मरम्मत
पुल छह महीने पहले ही मरम्मत होकर चालू हुआ है। मरम्मत के नाम पर वर्ष 2020 में आठ करोड़, 2021-22 में 5.64 करोड़ और 2023 में 7.48 करोड़ रुपये खर्च हो चुका हैं। किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर एसडीएम सदर क्षतिग्रस्त पुल की जांच करने पहुंचे। पुल का फुटपाथ टूट जाने पर फौरी तौर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुल पर हर प्रकार के आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। संबंधित विभाग द्वारा रिपोर्ट देने के बाद ही पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो सकेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed