फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shashi Milan Yadav became the winner of the village head post by lottery after getting equal votes in mirzapur

मिर्जापुर में चार बार हुई वोटों की गिनती, बराबर मत मिलने पर लॉटरी से ग्राम प्रधान पद के विजेता बने शशि मिलन यादव

Sun, 02 May 2021 06:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 May 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Shashi Milan Yadav became the winner of the village head post by lottery after getting equal votes in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर

मिर्जापुर के कोन विकास खंड के मिश्रधाप में ग्राम प्रधानी का परिणाम लॉटरी से निकला। इसमें शशि मिलन यादव विजेता बने। मतगणना के दौरान शशि मिलन यादव को 162 मत प्राप्त हुए वहीं प्रतिद्वंद्वी अजय मिश्र को 160 वोट मिले। वोटों की गिनती से असंतुष्ट अजय मिश्र के अनुरोध पर फिर से मतगणना कराई गयी जिसमें दोनो प्रत्याशियों को 161-161 वोट प्राप्त हुए। तीन-चार बार हुई काउंटिंग के दौरान बराबर मत प्राप्त होने पर आरओ की ओर से लॉटरी निकलवायी गयी। बैलेट बाक्स में दोनों उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न के डाले गए कागज को किसी तीसरे आदमी से निकलवाया गया जिसमें शशि मिलन यादव ग्राम प्रधान के विजेता घोषित किये गए।

विज्ञापन

 

सिरसी बघेल का पहला परिणाम आया सामने

पालिटेक्निक में शुरु हुई मतगणना के छह घंटे बाद सिटी ब्लॉक के सिरसी बघेल गांव का पहला चुनाव परिणाम सामने आया। लल्लन सोनकर ग्राम प्रधानी का चुनाव जीते। विजेता को आरओ निमेश कुमार पांडेय ने प्रमाण पत्र सौंपा। सुबह आठ बजे से शुरु हुई मतगणना के दौरान छह घंटे बाद पहला परिणाम आया। इसके बाद साढ़े चार बजे तक मात्र सात अन्य उम्मीदवारों के परिणाम सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed