फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shame on the relationship Father's cousin misdeeds an eight-year-old girl, accused arrested

रिश्ते शर्मसार: आठ साल की बालिका के साथ पिता के चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2023 07:56 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 15 Feb 2023 07:56 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका घर से पांच सौ मीटर दूर अपनी बहन के साथ खेल रही थी। खेलने के बाद वह अपनी बहन के साथ घर लौटी। सिवान में उसकी बहन का कपड़ा छूट गया था। जिसे लेने के लिए आठ वर्ष की बालिका दोबारा वहां पर पहुंची। उसे सिवान में जाता देख उसके पिता का 32 वर्षीय चचेरा भाई वहां पर पहुंचा।

विज्ञापन
Shame on the relationship Father's cousin misdeeds an eight-year-old girl, accused arrested
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : social media

विस्तार

कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम को घर से पांच सौ मीटर दूर सिवान में खेल रही आठ वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका ने घर पर आकर इसकी सूचना परिजनों को दी। सोमवार को परिजनों ने यह बात किसी को नहीं बताई। मंगलवार को बालिका का पिता थाने पहुंचकर इसकी सूचना दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका घर से पांच सौ मीटर दूर अपनी बहन के साथ खेल रही थी। खेलने के बाद वह अपनी बहन के साथ घर लौटी। सिवान में उसकी बहन का कपड़ा छूट गया था। जिसे लेने के लिए आठ वर्ष की बालिका दोबारा वहां पर पहुंची। उसे सिवान में जाता देख उसके पिता का 32 वर्षीय चचेरा भाई वहां पर पहुंचा। उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बालिका ने घर पहुंच कर अपने पिता से सारी बात बताई। लोक लाज के भय से सोमवार को परिजनों ने यह बात किसी को नहीं बताई। मंगलवार को बालिका का पिता थाने पहुंचकर दुष्कर्म की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेज कर आरोपी लखेरू उर्फ दीपक के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed