फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shakti of Ghaziabad reached the final after defeating Manvendra

मानवेंद्र को हराकर फाइनल में पहुंचे गाजियाबाद के शक्ति

Sun, 09 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Shakti of Ghaziabad reached the final after defeating Manvendra
सत्य नारायण सिंह खेल विकास संस्थान की तरफ से आयोजित स्व. मंगला राय स्मृति राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को 50 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री उज्ज्वल रमण ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई।
विज्ञापन

पहले मैच में 57 भार वर्ग में वाराणसी के सुंदरम और चंदौली के महावीर सिंह ने सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह 61 किलो भार वर्ग में बरेका के नवीन यादव और चंदौली के बृजेश ने फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा 70 किलो भार वर्ग में सीआईएसएफ के सोनू और वाराणसी के शिवदयाल तथा 74 किलो भार वर्ग में यूपीपी के विशेष नयन व दिल्ली के संदीप मलिक ने सेमी फाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इसी तरह से 79 किलो भार वर्ग में हरियाणा पुलिस के प्रदीप कुमार व संदीप, 86 किलो भार वर्ग में यूपीपी के अनुज ने फाइनल में प्रवेश किया। इनके अलावा 57 किलो भार वर्ग में सुंदरम और विकास के बीच मैच हुआ। जिसमें वाराणसी के सुंदरम जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी कुश्ती में चंदौली के महावीर सिंह ने बीएचयू के दिनेश यादव को पटकनी दी। इसके अलावा 61 किलो भार वर्ग में बरेका के नवीन यादव व दूसरी कुश्ती में वाराणसी के बृजेश चंद्र तथा 65 किलो भार वर्ग में वाराणसी के नीरज यादव व दूसरी कुश्ती में वाराणसी के गोलू गया सेठ ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 किलो भार वर्ग में सीआईएसएफ के सोनू व वाराणसी के शिवदयाल, 74 किलो भार वर्ग में दिल्ली के संदीप मलिक, 79 किलो भार वर्ग में हरियाणा पुलिस के संदीप दिल्ली के अनिल तथा 92 किलो भार वर्ग में गाजियाबाद के शक्ति ने मानवेंद्र को हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान घनश्याम, चंद्रशेखर सिंह, चंद्रमा सिंह, रवि शंकर मौर्य, मनीष सिंह, हनुमान दास जायसवाल, अखिलेश राय, राम नारायण मौर्य, मनोज पांडे, डॉ. सीबी पटेल, दिवाकर, अमिताभ पांडे, कालीचरण, शशि प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed