{"_id":"d5a1951a943fe93fc396784d610bda33","slug":"severe-cold-fog-making-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड, कोहरा बना मुसीबत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड, कोहरा बना मुसीबत
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर बीते चौबीस घंटे में ठंड लगने से चार लोगाें की मौत हो गई। अब तक ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर ग्यारह हो गई है।
बीरपुर गांव निवासी रघुनाथ कोल (55) मंगलवार की दोपहर खेत में सिंचाई के दौरान ठंड लग गई। इलाज के दौरन बुधवार को भोर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
अनुरूद्धपुर पश्चिमपटटी निवासी पप्पू दलित (28) पुत्र मिश्रीलाल बुधवार की सुबह पांच बजे शौच के लिए सिवान गए थे। जहां उन्हें ठंड लग गई और गिर पड़े। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
चील्ह संवाददाता के अनुसार अनुरूद्धपुर पूरब पट्टी गांव निवासी पन्नालाल सरोज (50) सोमवार को ठंड लग गई। देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
ड्रमंडगंज संवाददाता के अनुसार महोगड़ी निवासी हरिशंकर दलित 52 वर्ष की मंगलवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। उधर, चुनार संवाददाता के अनुसार रेल प्रशासन ने ठंड और कोहरे के चलते कोलकाता,
दिल्ली, झारखंड और सोनभद्र के लिए चलने वाली प्रमुख रेलगाड़ियों का संचालन 15 फरवरी तक रोक दिया है। जिससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने रेल प्रशासन से इस मार्ग से होकर चलने वाली अन्य ट्रेनों के चुनार जंक्शन पर ठहराव की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक एसएन शर्मा ने बताया कि चुनार-चोपन-इलाहाबाद के मध्य चलने वाली सीसीएम बुधवार
से सिर्फ चोपन और चुनार के बीच चलेगी और इलाहाबाद नहीं जाएगी। मुगलसराय-इलाहाबाद पैंसेजर का संचालन 15 फरवरी तक रोक दिया गया है। आनंद विहार नई दिल्ली और
झारखंड के बीच चलने वाली वीकली ट्रेन 2873/2874 स्वर्ण जयंती ट्रेन एक जनवरी से 15 फरवरी तक नहीं चलेगी। आगामी 31 दिसंबर से ट्रेन नंबर 3131/3132 कोलकाता आनंद विहार व 3007/3008 उद्यान आभा एक्सप्रेस
का संचालन कोलकाता से मुगलसराय के बीच 14 फरवरी तक होगा। इस अवधि में यह ट्रेन दिल्ली नहीं जाएगी।