फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Severe cold and melting continue

Mirzapur News: कड़ाके की ठंड और गलन बरकरार

Mon, 22 Jan 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Severe cold and melting continue
मिर्जापुर। दो दिन से न्यूनतम तापमान में कमी आने और सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड और गलन के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने के बावजूद ठंड और गलन से राहत नहीं मिली। लोग धूप में रहने के बावजूद ठिठुरते दिखे।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार से लुढ़का न्यूनतम तापमान रविवार को भी 5 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। शाम होते ही लोग ठंड और गलन के चलते घरों में दुबकने को विवश रहे। अधिकतर दुकानों के शटर समय से पहले गिर गए। रात आठ बजे तक प्रमुख बाजारों में सड़कों पर सन्नाटा हो गया। रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, रोडवेज परिसर के अलावा चौराहों और तिराहों पर लोग ठंड में ठिठुरते दिखे। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि मंगलवार तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव के चलते आसमान में छिटपुट बादल दिख सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। रात के समय कोहरा पड़ सकता है। हवा की गति सामान्य से अधिक रहने के चलते गलन और ठंड में इजाफा हो सकता है।

कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों से सवाल करते हुए परिषद के सदस्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों से सवाल करते हुए परिषद के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed