फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven shops burnt down in the fire, shopkeeper came out by breaking the door

Mirzapur News: आग से सात दुकानें जलीं, दरवाजा तोड़कर बाहर निकला दुकानदार

Wed, 16 Oct 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Seven shops burnt down in the fire, shopkeeper came out by breaking the door
पटेहरा। दीपनगर चौराहे के पास सोमवार की रात एक दुकान में आग लग गई। बाहर से दरवाजा बंद होने के कारण आग लगने से दुकानदार अंदर फंस गया। किसी तरह पीछे से दरवाजा तोड़कर बाहर आया। इस बीच सिलिंडर फटने से आग की चपेट में आने से अगल-बगल की सात दुकानें जल गईं। घटना से आक्रोशित दुकानदार व ग्रामीणों ने दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को सुबह सड़क पर जाम लगा दिया। तहसीलदार व विधायक के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब सवा एक बजे दीपनगर स्थित दुर्गा मंदिर के सामने किशन की काॅस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। किशन दुकान के अंदर ही सो रहा था । किशन का आरोप है कि साजिश के तहत बाहर से दरवाजा बंद कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग की लपटें के कारण नींद खुली और बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने लगे तो दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद चाचा आनंद पांडेय को फोन कर आग लगने व दरवाजा बाहर से बंद होने की जानकारी दी। चाचा ने किशन को पीछे का दरवाजा तोड़कर बाहर आने के लिए कहा। किसी प्रकार किशन पीछे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकला। तब तक दुकान में लगभग 10 से 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अगल-बगल के दुकानदारों को फोन कर आग लगने की जानकारी दी। बाहर निकलते ही किशन के घर में रखा गैस सिलिंडर फट गया। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। देखते ही देखते बगल में स्थित फैज मोहम्मद की सिलाई, आलम की जूते-चप्पल, मुख्तार की टेंट कैटरर्स, भुआल की काॅस्मेटिक, विजेंदर की इलेक्ट्रॉनिक व शिवमूरत की बीज की दुकान को भी आग ने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। अग्निशमन की दो गाड़ियां लेकर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू किया। दुकानदारों ने बताया कि पूरी रात बिजली आपूर्ति बंद थी। किशन का दोनों दरवाजा भी बंद था। आरोप लगाया कि साजिश के तहत आग लगाई गई है। आग की घटना से नाराज दुकानदार मंगलवार को सुबह करीब सात बजे दीपनगर चौराहे पर सड़क जाम कर मामले के पर्दाफाश के लिए प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। जाम लगाए लोग जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बाद मड़िहान तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाया, लेकिन दुकानदार अपनी जिद पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर विधायक रमाशंकर पटेल भी मौके पर पहुंचे और जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। करीब तीन घंटे के बाद सुबह 10 बजे जाम समाप्त होने पर आवागमन सुचारु हुआ। संतनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अनुपम अग्रहरि की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मड़िहान एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने से कई दुकानों में रखे सामान जल गए हैं। इस मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed