फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven people died due to heat and heat wave in the district

Mirzapur News: जिले में गर्मी और लू से सात लोगों की जान गई

Tue, 18 Jun 2024 03:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Seven people died due to heat and heat wave in the district
मिर्जापुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर गर्मी और लू के कारण सात लोगों की जान चली गई। परिजनों ने लू लगने से मौत होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी सुरेंदर ने बताया कि उनका 26 वर्षीय पुत्र विशाल चेन्नई में रहकर काम करता था। रविवार को चेन्नई से घर आया और नहाने के बाद भोजन करके घर में सोया हुआ था। रात में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उल्टी-दस्त होने लगी। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, परंतु हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद सोमवार को सुबह परिजन विशाल को लेकर सीएचसी राजगढ़ गए। जहां डॉ. संतलाल ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल के पिता ने लू लगने से मौत होने की आशंका जताई।उधर, विंध्याचल थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। विंध्याचल बस स्टैंड परिसर में दोपहर में यात्री शेड के नीचे बैठा एक व्यक्ति अचेत हो गया। आस-पास के लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके पास आधार काॅर्ड, डायरी, पेन आदि मिली हैं। आधार कार्ड में नाम रमेश (44) पुत्र जटाशंकर निवासी अर्जुनपुर लिखा है। पुलिस शिनाख्त के लिए परिजनों को सूचना देने में जुटी है। दूसरी घटना अटल चौक से पश्चिम दिशा में स्थित मानक समय के पास की है। जहां अपराह्न करीब तीन बजे एक व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना विंध्याचल थाने की पुलिस को दी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। उसके शरीर पर नीला रंग की गंजी और भूरे रंग की हाफ पैंट है। लोगों ने लू लगने से मौत होने की आशंका जताई है। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। एक के पास मिले आधार काॅर्ड से परिजनों का पता किया जा रहा है।

उधर, मड़िहान तहसील क्षेत्र के पड़रिया कला में खेत की तरफ गए किसान की मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने की आशंका जताई है। गांव निवासी किसान कैलाशपति पांडेय (60) सोमवार को खाना खाकर घर से दो किमी दूर सिवान में खेत में पानी भरने गए थे। वहां से शाम तक वापस नहीं आए तो परिजन खोजते हुए जब खेत की तरफ गए। वहां वे मृत अवस्था में मिले। उनकी पत्नी मीरा देवी रो-रोकर बेहाल हैं। तहसीलदार मड़िहान संजीव कुमार यादव ने बताया कि किसान की लू से मौत होने पर पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के आधार पर सहयोग किया जाएगा। उधर, डोमनपुर गांव निवासी गोपाल दुबे (55) दोपहर करीब 12 बजे कछवां-चुनार घाट राज्य मार्ग-74 पर तेज धूप के चलते सड़क की पटरी पर बैठे थे। इस दौरान वे बेहोश होकर गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उनको स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई। गोपाल के चचेरे भाई पूर्व ग्राम प्रधान जय प्रकाश दुबे ने लू लगने से मौत होने की आशंका जताई। उधर, बंजारी कला निवासी 53 वर्षीय अवध लाल पाल रोजाना की तरह सोमवार को जंगल में अपनी भेड़ों को चराने गए थे। उनके अगल-बगल ही भेंड़ चरा रहे अन्य पशुपालकों के मुताबिक अपराह्न करीब तीन बजे जंगल में भेड़ों की निगरानी करते समय अवध लाल पाल अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर कर तड़पने लगे। शोर मचाने पर आसपास की बस्ती के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर उनके घर के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अवध लाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि भेड़ पालक की लू लगने से मौत होने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना निवासी राम लखन सोनकर (56) आमघाट क्रासिंग के पास भेंवर करमनपुर गांव में स्थित दुर्गा मंदिर के पास शाम को जाते थे। रविवार को शाम को उनकी मंदिर के पास मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने लू लगने से मौत होने की आशंका जताई। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़री थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed