फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Service of two teachers of Halia block terminated

Mirzapur News: हलिया ब्लॉक के दो शिक्षकों की सेवा समाप्त

Wed, 11 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Service of two teachers of Halia block terminated
मिर्जापुर। जिले के हलिया ब्लॉक में तैनात परिषदीय विद्यालयों के दो अध्यापकों की सेवा भर्ती में समाप्त कर दी गई है। गलत अभिलेखों के जरिये दोनों ने नौकरी हासिल की थी। सत्यापन में इसका खुलासा होने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया था। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

हलिया विकास खंड के खोदाईपुर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक कमलेश सिंह और लायन प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बृजेश कुमार सिंह की नियुक्ति वर्ष 2016 में हुई थी। उस समय यह नियम था कि संबंधित जिले से बीटीसी करने वाले अभ्यर्थी ही उस जिले में नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग कराएंगे।
विज्ञापन

इन शिक्षकों ने कौशांबी से बीटीसी किया था लेकिन किसी तरह मिर्जापुर में काउंसिलिंग कराकर नियुक्ति पाली ली। सत्यापन के दौरान उनके अभिलेखों में गड़बड़ी पाई गई थी। इसके बाद दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। बृजेश कुमार सिंह की सेवा छह महीने ही समाप्त कर दी गई थी। उसके बाद ये शिक्षक न्यायालय चले गए थे। अदालत ने बीएसए को जांच कर कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच और सुनवाई के बाद बीएसए ने मंगलवार को दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही तत्कालीन बीएसए व पटल सहायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी निदेशालय को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed