फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Semester examinations begin in the university, the Vice Chancellor inspects the centres.

Mirzapur News: विवि में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, कुलपति ने केंद्रों का किया निरीक्षण

Wed, 28 Jan 2026 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Semester examinations begin in the university, the Vice Chancellor inspects the centres.
केबी कालेज में सेमेस्टर परीक्षाओं का निरीक्षण करती मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्र - फोटो : अमर उजाला
-स्नातक प्रथम सेमेस्टर की हिंदी विषय परीक्षा शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विवि की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने मंगलवार को केबीपीजी कॉलेज में परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। मंगलवार से मां विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन स्नातक प्रथम सेमेस्टर की हिंदी विषय की परीक्षा थी। इस दौरान कुलपति ने प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार द्विवेदी के साथ परीक्षा केंद्र का व्यापक जायजा लीं। परीक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की। कुलपति ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और अनुचित साधनों के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार द्विवेदी ने कुलपति को जानकारी दी कि परीक्षा पारदर्शिता और शुचिता के साथ नकल विहीन सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा कक्षों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर कुलसचिव रामनारायण, आंतरिक सचल दल के संयोजक डाॅ. प्रभात सिंह, केएम दुबे और डाॅ. सुभाष पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------------
केंद्रीय सचल दल ने किया निरीक्षण
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध जिले के विभिन्न काॅलेजों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर एलएलबी और एमएड की परीक्षाएं मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुईं। केंद्रीय सचल दल ने गहन तलाशी अभियान चलाकर परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता को सुनिश्चित किया। सचल दल के संयोजक प्रो. भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में दल के सदस्यों डाॅ. अमित कुमार सिंह और डाॅ. विजय ज्योति ने कई काॅलेजों का निरीक्षण कीं। सीसीटीवी कैमरों से भी विशेष निगरानी की गई। निरीक्षण के दौरान जीडी बिनानी पीजी कॉलेज, राजदीप महाविद्यालय, कैलहट, रामललित सिंह विधि महाविद्यालय, चुनार, उषा सिंह विधि महाविद्यालय, साईं इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज लोहंदी कला, साईं धाम काॅलेज शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed