फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seema Samridhi anounce to fight for girl child

फांसी की सजा दिलाने के लिए करुंगी पुरा सहयोग- सीमा समृद्धि

Fri, 31 Dec 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seema Samridhi  anounce to fight for girl child
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा के नेतृत्व में निकाली गयी कैंडिल मार्च। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बालिका के साथ गैंगेरेप कर हत्या करने के आरोपितों को फांसी की सजा दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। जरूरी सुनवाई में वह स्वयं आकर केस लड़ेंगी। यह बातें दिल्ली के निर्भया कांड में पीड़िता की ओर से केस लड़ते हुए चारों आरोपितों को फांसी दिलाने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि ने बृहस्पतिवार को नगर के अनगढ़ रोड स्थित एक लान में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

सीमा समृद्धि ने बताया कि ऐसे अपरोध कैसे रुके, क्या किया जाए। इस संबंध में एसपी व सीओ सिटी से बात की गई है। गैंगरेप और हत्या मामले में पहले पुलिस ने सिर्फ दुष्कर्म और हत्या की धारा लगाई थी। इस बारे मेें सोशल मीडिया से आवाज उठाने पर गैंगरेप और दुष्कर्म की धाराओं को बढ़ाया गया है। ये धाराएं दरिंदों को फांसी दिलाने के लिए पर्याप्त हैं। सजा दिलाने की प्रक्रिया लंबी है। इसलिए कोशिश है कि पुलिस मामले में जल्द विवेचना कर चार्जसीट लगाए। राजस्थान के नागौर में पांच दिन में विवेचना पूरी हो गई थी तो यहां भी हो सकती है। वैसे दो माह का समय विवेचना के लिए मिलता है। निर्भया केस में सजा दिलाने में सात वर्ष लग गए। केस ज्यादा दिन तक चलने पर सजा आजीवन कारावास में बदल दी जाती है, ऐसा 17 मामलों में हुआ है।
विज्ञापन

बड़ रहा है महिलाओं पर अपराध : अधिवक्ता ने बताया कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में महिलाओं के प्रति 36 फिसदी अपराध बढ़ा है। देश में हाथरस, कानपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर न जाने कितनी बालिकाओं व किशोरियों के साथ दुष्मर्क और हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिन बालिकाओं और युवतियों के साथ ऐसा जघन्य वारदात हुआ है, वे सभी होनहार थीं। हम ऐसा माहौल क्यों नहीं बना पा रहे है कि लड़कियां 24 घंटे कही भी जा सकें और खुद को सुरक्षित महसूस करें। इसके लिए युवाओं को आवाज उठाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाला कैंडिल मार्च: सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता के नेतृत्व में अनगढ़ रोड से कैंडिल मार्च निकाला गया। पीड़िता के आवास से निकाला कैंडिल मार्च नगर के विभिन्न मार्गों से होकर घंटाघर में समाप्त हुआ। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित युवा मार्च में शामिल हुए। सभी ने दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी देने की मांग की। इस अवसर पर आनंद सिंह, गोविंद मौर्या, प्रतीक मौर्या, हुकूम, पवन यादव, बब्बू, विजय शंकर, धर्मेंद्र, शिवराम आदि रहे।

आज 15 मिनट के लिए दुकान बंद करने की अपील: कटरा कोतवाली क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या मामलेे में श्रद्धांजलि स्वरूप शुक्रवार 31 दिसंबर को नगर की दुकानों को 15 मिनट के लिए बंद करने की अपील की गई है। युवा प्रवीण दुबे और उसके साथियों ने बृहस्पतिवार को नगर के दुकानदारों से अपील किया कि वे बालिका को न्याय दिलाने के लिए एकजूटता का परिचय देने के लिए दोपहर में एक बजे 15 मिनट के लिए अपनी दुकानों का शटर गिराकर बाहर कैंडिल जलाकर खड़े हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed