फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seeing the demolition of the house, two women became unconscious

घर उजड़ते देख दो महिलाएं हुईं अचेत

Fri, 15 Jul 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Seeing the demolition of the house, two women became unconscious
चील्ह थाना क्षेत्र में चील्ह चौराहा से ब्लॉक मुख्यालय मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर हुए अतिक्रमण को बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने आए अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। अपना घर उजड़ते देख दो महिलाएं अचेत हो गईं। उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर अरुण गिरी थानाध्यक्ष चील्ह अजीत कुमार श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एपी सिंह, अवर अभियंता सुशील कुमार व पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटवाने चील्ह चौराहा पहुंचे। चौराहा से ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क के उत्तर पटरी पर एक-एक कर अतिक्रमण की जद में आए घर, मकान व झोपड़ी को हटवाने लगे। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। अतिक्रमण की जद में आने पर जिनका मकान गिर रहा था, वे अपना-अपना सामान हटाने लगे। इसी बीच घर गिरते देख दो महिलाएं बेहोश हो गईं। जिन्हें परिजनों ने उपचार के लिए पास स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लोगों का कहना था कि कई दशक से वे यहां रहते आ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की सड़क सीधे चील्ह बाजार से जाती थी। सरकार द्वारा बरसात के मौसम में गरीबों को बेघर किया जा रहा है। आरोप लगाया कि पुस्तैनी जमीन सरकारी बताकर गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जिनका मकान गिरने के बाद कहीं रहने का आसरा नहीं है। तहसीलदार सदर अरुण गिरी ने कहा कि 22 जून को संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया। चार दिन की और मोहलत दी जा रही है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में सात मीटर चौड़ी सड़क है, जबकि पीडब्ल्यूडी की जमीन सड़क के मध्य से 80 फीट दोनों तरफ है। काफी हिस्से पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed