{"_id":"68448f327f6a7466cb015b6a","slug":"seeing-encroachment-in-vindhya-corridor-dm-reprimanded-shopkeepers-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-134902-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विंध्य कॉरिडोर में अतिक्रमण देख डीएम ने दुकानदारों को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विंध्य कॉरिडोर में अतिक्रमण देख डीएम ने दुकानदारों को फटकारा
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर और आसपास अतिक्रमण करने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को दुकानदारों को फटकार लगाई। उन्होंने कॉरिडोर के पीआईपी मार्ग, कोतवाली मार्ग, पक्का घाट मार्ग का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर के पास किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन तत्काल बंद कराएं।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि बार-बार हिदायत के बावजूद दुकानदार अतिक्रमण कर रहे हैं। नए विशिष्ठ मार्ग मार्ग के दोनों तरफ दुकानदारों ने काफी आगे तक अपनी दुकानें लगा ली थीं। इस पर सभी दुकानदारों को फटकार लगाई। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार उपाध्याय से कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।
नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम बनाएं, जो कॉरिडोर क्षेत्र में घूमकर यह सुनिश्चित करे कि कही भी अतिक्रमण न होने पाए। थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि मंदिर के आसपास वाहनों का आवागमन बंद कराएं। नए विशिष्ठ मार्ग के नीचे के द्वार पर चैनल लगवाने, गेट नंबर तीन पर लगाए जा रहे टिन शेड का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जगह-जगह पान और गुटखा की पीक देखकर उन्होंने कार्यदाई संस्था के सहायक अभियंता अभिषेक सिंह से कहा कि कोतवाली मार्ग पर गमलों की जगह लंबाई में गुलदानों का प्रबंध करें। इस दौरान पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, सहायक सूचना अधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय, मंदिर सुरक्षा के सह प्रभारी उदय प्रताप आदि मौजूद थे।