फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Security agencies on alert Vindhyavasini temple faces bomb threat Ashtabhuja-Kalikhoh under intense scrutiny

UP: मैहर देवी और विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट; अष्टभुजा-कालीखोह की हुई सघन जांच

Tue, 25 Nov 2025 11:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Nov 2025 11:43 AM IST
सार

Mirzapur News: इस मामले में पूरी रात धमकी को लेकर पुलिस हलकान रही। देर रात पुलिस को धमकी  मिली कि मां विंध्यवासिनी मंदिर में बम लगा दिया गया है। कुछ देर बाद उड़ा दिया जाएगा। मैहर देवी मंदिर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

विज्ञापन
Security agencies on alert Vindhyavasini temple faces bomb threat Ashtabhuja-Kalikhoh under intense scrutiny
विंध्याचल मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: विश्व विख्यात आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी मंदिर को सोमवार की आधी रात बम से उड़ाने की धमकी पुलिस को मिली। 112 पर कंट्रोल रूम को धमकी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बम डिस्पोजल स्क्वाड के साथ विन्ध्याचल पहुंची। देर रात तक विन्ध्यवासिनी मंदिर सहित, अष्टभुजा, कालीखोह मंदिरों की सघन जांच की गई। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ फोन के माध्यम से ट्रेस कर धमकी देने वाले प्रयागराज निवासी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लखनऊ कंट्रोल रूम ने यह जानकारी मिर्जापुर कंट्रोल रूम को आधी रात को दी। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता सहित रात  12:15 से लेकर रात्रि 2:00 बजे तक मां विंध्यवासिनी मंदिर,काली खोह मंदिर व मां अष्टभुजा देवी मंदिर प्रांगण में बम में तलाशी ली गई। इस दौरान सुरक्षा, सूचना और पुलिस के विभिन्न अंग मौजूद रहे। संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

अभियान के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण, इंट्रेंस प्लाजा, परिक्रमा पथ एवं चारों प्रमुख मार्गों एवं काली खोह मंदिर व अष्टभुजा देवी मंदिर में टीम ने जाकर तलाशी ली। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार से कोई वस्तु नहीं मिली। तब जाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रयागराज जनपद के हनुमान मंदिर के पीछे सिविल लाइन निवासी मयंक उम्र 42 वर्ष ने 12 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी। मिर्जापुर पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क किया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

तीनों मंदिरों की सघन जांच के दौरान सीओ सिटी, बम डिस्पोजल टीम, एलीटेज विभाग, एल आई यू, मंदिर धाम सुरक्षा प्रभारी तथा थाना प्रभारी के साथ पुलिस दलबल के साथ मौजूद रही। एसओ विन्ध्याचल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि देर रात लखनऊ कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। तीनों मंदिरों की सघन जांच हुई। प्रयागराज से बताया गया कि धमकी देने वाले को हिरासत में ले लिया गया है। 20 साल से मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed