फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sector Magistrate will check basic facilities at polling stations

Mirzapur News: मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट

Wed, 03 Apr 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sector Magistrate will check basic facilities at polling stations
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच करेंगे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों में ड्यूटी वाले मतदान केंद्रों पर जांच कर मूलभूत सुविधाओं की रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंगलवार को सिटी क्लब के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों का दौरा कर जरूरी सुविधाओं की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों अपने क्षेत्रों के प्रत्येक केंद्र पर भ्रमण कर मतदान केंद्रों के नाम तथा बूथ के नाम के अलावा बीएलओ के नाम बूथों पर अंकित कराने की व्यवस्थ सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। उन्होंने आवागमन के लिए मार्गों का भी निरीक्षण करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर रैंप बनाने की आवश्यकता है, वहां संबंधित अधिकारी से बात कर रैंप बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि पता करें कि डरा-धमकाकर अथवा किसी प्रकार का लालच देकर मतदाताओं से उनका पहचान पत्र जमा कराने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। यदि ऐसा कोई मामला सामने आए तो उसका विशेष रूप से उल्लेख रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अपने जोन अथवा सेक्टर में पड़ने वाले सभी थानों एवं पुलिस चौकियों के टेलीफोन नंबर अपनी जानकारी के लिए नोट कर रख लें। साथ ही मतदेय स्थल के क्षेत्र में भूमि संबंधी, जाति अथवा किसी भी प्रकार की रंजिश आदि के विवादों की जानकारी प्राप्त कर संवेदनशीलता का आकलन अपने स्तर से करके उसका रिपोर्ट में उल्लेख करें। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था संबंधी कोई भी समस्या हो तो संबंधित थाना प्रभारी को जानकारी देकर सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र की समस्याओं की रिपोर्ट समीक्षा बैठक में जोनल मजिस्ट्रेट को प्रस्तुत करें। जोनल मजिस्ट्रेट अपने जोन से संबंधित सभी सेक्टरों की संकलित सूचना पर अपनी स्पष्ट आख्या सहित रिपोर्ट बैठक में रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। बैक के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की गाड़ियों में वायरलेस सेट लगवाए जाएंगे तथा उसको चलाने की प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने भी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जरूरी जानकारी दी। बैठक में एएसपी ओम प्रकाश सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed