फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Secretary Fails to Hand Over Charge Even After Transfer; Development Works in Six Villages Affected

Mirzapur News: ट्रांसफर के बाद भी सचिव ने नहीं सौंपा चार्ज, छह गांवों में विकास कार्य प्रभावित

Thu, 21 May 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Secretary Fails to Hand Over Charge Even After Transfer; Development Works in Six Villages Affected
सिटी। सिटी ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राजाराम निर्मल ने स्थानांतरण के बावजूद संबंधित ग्राम पंचायतों का चार्ज और अभिलेख अब तक संबंधित सचिव को हस्तांतरित नहीं किए हैं। इससे देवरी और दुबहरा पहाड़ी क्लस्टर के आधा दर्जन गांवों में विकास कार्य प्रभावित हैं। भीषण गर्मी के बीच खराब हैंडपंपों की मरम्मत और छोटे-मोटे विकास कार्य भी ठप पड़े हैं, इससे ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीओ सिटी ने मामले को गंभीर मानते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि पूर्व में विकास खंड सिटी में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी राजाराम निर्मल के पास अस्थायी रूप से दुबहरा पहाड़ी क्लस्टर का प्रभार था, इसमें दुबहरा पहाड़ी, टांड़ और अमोई ग्राम पंचायत शामिल हैं। इसके अलावा देवरी क्लस्टर, जिसमें देवरी, हुरूआ और रायपुर पोख्ता ग्राम पंचायतें आती हैं, का चार्ज भी अब तक संबंधित सचिवों को नहीं सौंपा गया है। बीडीओ कार्यालय के अनुसार इस संबंध में कई बार पत्राचार किया जा चुका है। पटेहराकला विकास खंड से भी संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को दो दिन के भीतर उपस्थित होकर चार्ज सौंपने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक न तो वह उपस्थित हुए और न ही अभिलेख उपलब्ध कराए गए। बीडीओ सिटी मुनीश कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर संबंधित ग्राम पंचायतों का चार्ज शीघ्र दिलाने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बीडीओ कार्यालय से अभी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed