फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Secretary beats disabled person in office in presence of BDO

Mirzapur News: बीडीओ की मौजूदगी में सचिव ने कार्यालय में की दिव्यांग की पिटाई

Thu, 21 Dec 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Secretary beats disabled person in office in presence of BDO
जमालपुर। क्षेत्र के चंदौली ग्राम पंचायत के महोगनी गांव निवासी एक दिव्यांग की पंचायत सचिव ने बुधवार को बीडीओ की मौजूदगी में कार्यालय में पिटाई कर दी। पिटाई से नाराज दिव्यांग व उसके साथ आए परिजनों ने बीडीओ कक्ष के सामने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

दिव्यांग सुभाष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त जारी करने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा रुपये मांगे जाने की शिकायत बीडीओ से करने आया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव दिव्यांग पर शिकायत वापस लेने के लिए शपथ पत्र पर जबरदस्ती दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवा रहे थे। दिव्यांग द्वारा हस्ताक्षर से इन्कार करने पर पंचायत सचिव ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से नाराज दिव्यांग ने मोबाइल फोन पर घटना की जानकारी अपने पिता सचाऊ बिंद को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ दिव्यांग नारेबाजी करते हुए बीडीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गया। मामला बढ़ते देख बीडीओ अपने कार्यालय से बाहर निकल गए। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव शहनवाज हुसैन का कहना है कि आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने के नाम पर दिव्यांग से रुपये की मांग नहीं की गई है। बीडीओ कुलदीप सिंह ने बताया दिव्यांग की शिकायत पर पंचायत सचिव के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। कार्यालय में दिव्यांग से मारपीट जैसा कोई मामला नहीं है। शिकायत मिली है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed