{"_id":"69a4922259317381680bf878","slug":"secondary-teachers-will-have-a-dry-holi-due-to-non-payment-of-salaries-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-149528-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: वेतन नहीं मिलने से माध्यमिक शिक्षकों की सूखी रहेगी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: वेतन नहीं मिलने से माध्यमिक शिक्षकों की सूखी रहेगी होली
विज्ञापन
मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षकों को दीपावली के पहले वेतन देने का प्रदेश सरकार का निर्देश हवा हवाई साबित हो रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की लापरवाही से माध्यमिक शिक्षकों को होली के पहले वेतन नहीं मिल सका।
शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार विशेष सचिव यूपी सरकार के आदेश और शिक्षा निदेशक के आदेश में कहा की 28 फरवरी तक वेतन होली के पूर्व दे दिया जाए। इसके बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्जापुर के कार्यालय की उदासीनता के कारण जिला के माध्यमिक विद्यालयों का वेतन होली के पूर्व नहीं मिल पाया।
कार्यालय की ओर से जानबूझकर वेतन बिल कोई न कोई बहाना बनाकर लटकाए रखा गया। बाद में यह कहा गया कि आरबीआई बंद होने के कारण समय से वेतन मिल पाना संभव नहीं है। इससे यह प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार के आदेशों का कोई महत्व नहीं है। यह आदेश सिर्फ कागजी होते हैं। इसी प्रकार दिवाली का बोनस भी कार्यालय की लापरवाही से देर से मिला था। कुछ विद्यालयों के तो दो-तीन महीने बाद प्राप्त हुए थे।