फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Secondary Teachers' Union warned of demonstration from August 20

Mirzapur News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने 20 अगस्त से दी प्रदर्शन की चेतावनी

Thu, 07 Aug 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Secondary Teachers' Union warned of demonstration from August 20
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। शिक्षकों ने मांगें पूरी न होने पर 20 अगस्त को प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। मंडल अध्यक्ष केदार नाथ दूबे ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक का अपने कार्यालय के कार्मिकों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। 26 महीने से लंबित एनपीएस को अपडेट करने के लिए अभी तक उनकी पंचायत चल रही है। वे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जिलाध्यक्ष सत्यभूषण सिंह और जिलामंत्री डॉ. रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि शासन से धन प्राप्त होने के बाद अनुदानित विद्यालयों के कार्मिकों को निशुल्क फार्म 16 नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा 50 शिक्षक व कर्मचारी एनपीएस से ओपीएस में आच्छादित हुए हैं। दूसरे जनपदों में ऐसे शिक्षकों का संपूर्ण कटौती का डेटा विद्यालयों से मंगा लिया गया है। जबकि मिर्जापुर के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से विद्यालयों को पत्र तक निर्गत नहीं किया गया है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कार्यालय का लिपिक संवर्ग मनमाना काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed