{"_id":"64d3ebc718c48718420f2174","slug":"secondary-teachers-take-out-bike-procession-for-old-pension-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-3763-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुरानी पेंशन के लिए माध्यमिक शिक्षकों ने निकाला बाइक जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुरानी पेंशन के लिए माध्यमिक शिक्षकों ने निकाला बाइक जुलूस
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की तरफ से बुधवार को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह को सौंपा गया।
जुलूस की शुरुआत महुवरिया स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से हुई। जुलूस में शामिल शिक्षक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने संबंधी नारे लगा रहे थे। जुलूस गिरधर चौराहा से वासलीगंज, संकटमोचन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान आयोजित सभा में मंडलीय अध्यक्ष केदारनाथ दुबे ने कहा कि नई पेंशन योजना शिक्षकों के लिए वृद्धावस्था के दौरान जीवन यापन करने योग्य नहीं है। पुरानी पेंशन व्यवस्था ही वृद्धावस्था में जीवन स्तर बनाए रखने का माध्यम है। मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक लंबे समय से मामूली वेतन पर काम कर रहे हैं, जबकि उनकी सेवाएं नियमित और सरकारी शिक्षकों की तरह हैं। उन्होंने समान कार्य के बदले समान वेतन देने की मांग की। जिलामंत्री डॉ. रमा शंकर शुक्ल ने आरोप लगाया कि सरकार सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सभी सरकारी कर्मचारियों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है, किंतु माध्यमिक शिक्षकों को इस सुविधा से वंचित रखा गया है।
जिलाध्यक्ष सत्यभूषण सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों को सुविधाएं बढ़ाने की बजाय कमी कर रही है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यभूषण सिंह तथा संचालन जिला मंत्री डॉ. रमाशंकर शुक्ल ने किया। इस दौरान डॉ. धर्मराज सिंह, इला मिश्रा, अवधेश सिंह, गौरव शुक्ला, अभिलेख सिंह, राधाकांत त्रिपाठी, राकेश कुमार यादव, लक्ष्मीकांत यादव, राकेश कुमार सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह,कौशल प्रताप सिंह, अंतेश सिंह, बलवंत सिंह, रामसागर यादव, डॉ. दिनेश चौरसिया, राजेश कुमार हरिजन, दीप नारायण बिंद, सुरेंद्र बहादुर सिंह, श्याम जी मिश्रा, श्याम जी सोनी, अखिलेश कुमार सिंह, संदीप सिंह, सतीश सिंह आदि मौजूद थे।