फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Second wife entered the house by breaking the lock, husband ran away

Mirzapur News: ताला तोड़कर घर में घुसी दूसरी पत्नी, पति भागा

Wed, 25 Jun 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Second wife entered the house by breaking the lock, husband ran away
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के जमुआं गांव में मंगलवार को पहुंची दूसरी पत्नी ताला तोड़कर पति के घर में घुस गई। मुंबई से आई महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसे पहली शादी के बारे में नहीं बताया था। वह मुंबई से भाग कर घर चला आया और फोन पर धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जमुआं गांव के एक युवक की पहली शादी मिर्जापुर शहर में हुई थी। इसके बाद उसने पत्नी को छोड़ दिया था। मामले में अदालत में मुकदमा भी चल रहा है। इसके बाद युवक ने धोखे से मुंबई में दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने पर भदोही निवासी दूसरी पत्नी मंगलवार को पति के घर जमुआ पहुंची। उसने बताया कि मुंबई में उनकी शादी हुई थी। उनकी तीन साल की एक बेटी है और वह आठ माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

बताया कि चार महीने पहले पति मुंबई से भाग आया था। अब फोन पर धमकी दे रहा हैै। महिला के घर पहुंचने पर पति भाग गया। इस पर ताला तोड़कर महिला घर में दाखिल हो गई। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि महिला का पति घर छोड़कर भाग गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed