फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Second theft in the house of former BJP district president in 10 days, police failed

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर 10 दिनों में दूसरी चोरी, पुलिस नाकाम

Sat, 29 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Second theft in the house of former BJP district president in 10 days, police failed
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के 10 दिन बाद शुक्रवार की रात को चोरों ने दोबारा धावा बोला। इस बार चोरी करते समय परिजन की नींद खुल गई, पर दरवाजा बाहर से बंद था। शोर मचाने पर फोन पर पुलिस को सूचना देने पर चोर घर से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 10 दिन पूर्व 10 लाख की चोरी को खुलासा हुआ नहीं था उससे पहले मनगढ़ चोरों ने दोबारा चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे परिवार में दहशत कायम हो गया है। देहात कोतवाली में दो सप्ताह मेें 10-10 लाख की दो चाहियां हो चुकी है, पर पुलिस खुलासा करने में नाकाम है।
विज्ञापन

बीते 17 अगस्त की रात को देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के बड़े पिता घर में चोरो ने 10 लाख के नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए थे। चोरों ने जिन कमरों में लोग थे। उसे बाहर से बंद कर दिया था। मौके पर डाग स्क्वाड और अन्य टीमें मौके पर पहुंच कर छानबीन किया, पर 10 दिन बितने के बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी थी। पुलिस की नाकामी के चलते शुक्रवार की रात को चारों ने दोबारा चोरी की घटन को अंजाम देने की कोशिश किया। इस पर ज्यादा सामान तो चोरी नहीं कर सके, पर चोरों के आने से परिवार में भय कायम हो गया है। शुक्रवार की रात चोर घर पर आए और सभी का बाहर से दरवाजा बंद कर स्टोर रुम में गए। वहां से एक अटैची निकालकर जाने लगा। इस दौरान सो रहे परिजनों को भनक ले गई। परिजन बाहर आने की कोशिश किए पर दरवाजा बाहर से बंद था। फोन से सूचना देने पर परिवार के अन्य सदस्य पुलिस को सूचना देकर दरवाजा खोला। अनिल सिंह ने बताया कि घर में चोरों से बचाव के लिए जाली लगने वाली थी। इससे पहले मनगढ़ चोरों ने 10 दिनों में दोबारा चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर देहात कोतवाल अभय सिंह मौके पर पहुंच कर पड़ताल किया। 10 रिन पूर्व तोड़ा जिसमें उन्हें अंदेशा था कि गहना और नगदी आदि रखा है। चोरों ने अन्य कमरों को बाहर से बंद कर दिया था। 10 दिन पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी खुर्द गांव में भी 10 लाख से अधिक की चोरी हुई थी। इन दोनों चोरियों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed