फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Search for Lucky from Bihar to Nepal border

Mirzapur News: बिहार से लेकर नेपाल बार्डर तक लकी की तलाश

Tue, 03 Feb 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Search for Lucky from Bihar to Nepal border
मिर्जापुर। जिम में अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण करने के मामले में सात आरोपी के पकड़ने जाने के बाद पुलिस आठवें आरोपी अशफाक उर्फ लकी अली खान की तलाश में दूसरे प्रदेशों में दबिश दे रही है। धर्मांतरण मामले में मुख्य सरगना इमरान खान समेत सात आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इमरान को पुलिस ने दुबई भागते समय दिल्ली में पकड़ा था। इसके बाद पुलिस उसके भाई अशफाक उर्फ लकी अली खान की गिरफ्तारी में लगी है। लकी अली के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस और एसओजी की पांच टीमें प्रदेश से बाहर तलाश में जुटी है। बिहार से लेकर नेपाल बार्डर तक लकी की तलाश की जा रही है। अब तक लकी का सुराग तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस कस्टडी रिमांड में इमरान से पूछताछ के बाद बिहार तथा अन्य प्रदेशों में उसकी तलाश कर रही है। डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि टीमें लगी हैं। जल्द लकी को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बैंक डिटेल खंगाल रही पुलिस-मिर्जापुर। इमरान की पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसे लखनऊ स्थित फ्लैट ले गई थी। यहां छानबीन में पुलिस ने जरूरी दस्तावेज बरामद किए थे।। इमरान धोखाधड़ी कर जमीनों की खरीद फरोख्त करता था। उसके साथ बड़े सफेदपोश लोग भी शामिल हैं। पुलिस इमरान के पास से मिले बैंक डिटेल की जांच कर रही है। बैंकों से डिटेल मांगा गया है। डिटेल मिलने के बाद इमरान से जुड़े अन्य लाेग भी जांच के दायरे में आएंंगे। डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि टीमें जांच कर रही हैं। बैंक डिटेल मांगा गया है। जांच करने पर जो साक्ष्य मिलेगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed