फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Search continues, three girls drowned could not be traced

तलाश जारी, डूबी तीन लड़कियों का नहीं चल सका पता

Tue, 21 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Search continues, three girls drowned could not be traced
मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर रैपुरिया घाट पर रविवार को हुए नाव हादसे में लापता तीन लड़कियों का सोमवार की शाम तक पता नहीं चल सका था। सोमवार की सुबह से गंगा के दोनों किनारे पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। वाराणसी के चौकाघाट से आयी एक बस एनडीआरएफ की टीम दिन भर गंगा मे डुबकी लगाती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह शव को ढूंढने के लिए गंगा में कई जगहों पर महाजाल फेंक कर डूबे लोगों को तलाशने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

रैपुरिया स्थित गंगा घाट पर सूरदास आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष आयोजित भण्डारे का आयोजन रविवार को किया गया था। भंडारे में गंगा पार कर वाराणसी से लोग शामिल होने आए थे। शाम को भंडारे में प्रसाद लेने के बद दर्शनार्थियों नाव से गंगा पार जा रहे थे कि नाव बीच गंगा में पीपा पुल के रस्से में फस कर पलट गई। नाव पलटने पर प्रमिला यादव (18) पुत्री नखड़ू यादव, गुड़िया यादव (15) पुत्री बालकिशुन यादव, सच्चू यादव (10) पुत्री बालकिशुन यादव ग्राम टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी निवासी डूब गई। सुशीला यादव (50) पत्नी नखड़ू यादव व नाविक गोलू साहनी पुत्र कल्लू साहनी को बचा लिया गया। महिला को बचाने वाले रैपुरिया ग्राम निवासी राजबली साहनी ने बताया कि नाव पलटने की घटना के बाद तुरंत वह अपनी नाव लेकर मौके पर पहुंच कर सुशीला को बचाया। तब तक डूब रही तीन लड़कियां गंगा में लापता हो गयीं थीं। रविवार की देर शाम पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरु किया, पर दृश्यता कम होने के कारण खोज नहीं सकी। सोमवार की सुबह खोजबीन शुरु हुई, पर देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed