फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SDP machine worth Rs 59 lakh reached hospital, it will be easier to extract platelets

Mirzapur News: 59 लाख की एसडीपी मशीन पहुंची अस्पताल, प्लेटलेट्स निकालने में होगी आसानी

Mon, 08 Jan 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
SDP machine worth Rs 59 lakh reached hospital, it will be easier to extract platelets
मिर्जापुर। प्लेटलेट्स के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा, न ही प्लेटलेट्स के लिए दूसरे जिले का चक्कर लगाना पड़ेगा। मंडलीय अस्पताल स्थित ब्लड बैंक मेें 59 लाख की लागत से एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) मशीन आ गई है। जिसे जल्द इंस्टाल कर शुरू कर दिया जाएगा। इस मशीन के लग जाने से प्लेटलेट्स की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

प्लेटलेट्स की सबसे अधिक समस्या डेंगू के प्रकोप के समय होती है। डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स काफी गिर जाता है। प्लेट्लेट्स कम होने से बीमारी बढ़ जाती है। इससे लोगों की जान भी चली जाती है। इसके अलावा अन्य बीमारियों मेें भी प्लेटलेट्स की कमी होती है। जिले में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान के बाद उससे लाल रक्त, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा अलग किया जाता है। तभी जाकर प्लेट्लेट्स या प्लाज्मा मिल पाता है। इस प्रक्रिया से मिले प्लेटलेट्स को मरीज को चढ़ाने पर लगभग पांच से 10 हजार के बीच ही प्लेटलेट्स बढ़ता है। इसलिए एक मरीज को कई यूनिट प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ती है। वहीं सिंगल डोनर प्लेटलेट्स मशीन एसडीपी से मिले प्लेटलेट्स से लगभग 40 हजार प्लेटलेट्स बढ़ता है। इससे मरीज जल्द स्वस्थ होता है। जिले में एसडीपी मशीन नहीं थी। अमर उजाला ने भी कई बार एसडीपी मशीन लगाए जाने को लेकर खबरों का प्रकाशन किया था। इसके बाद मंडलीय अस्पताल प्रशासन की ओर से शासन को एसडीपी मशीन लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। मंडलीय अस्पताल प्रबंधक अनुज ठाकुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल और मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. तरुण सिंह के द्वारा शासन को एसडीपी मशीन लगाने के लिए पत्र लिखा गया था। 59 लाख कीमत की एसडीपी मशीन आ गई है। इसे जल्द इंस्टाल किया जाएगा। इसके बाद लोगों को प्लेटलेट्स के लिए परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


शासन की ओर से 59 लाख की एसडीपी मशीन आ गई है। जिसे जल्द शुरु किया जाएगा। इससे प्लेटलेट्स की समस्या नहीं होगी।
-डॉ. तरुण सिंह, एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed