फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SDM mineral department and police strike at mining sites

एसडीएम खनिज विभाग एवं पुलिस ने खनन स्थलों पर मारा छापा

Mon, 15 Jan 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Mon, 15 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
SDM mineral department and police strike at mining sites
अवैध खनन - फोटो : file photo
एसडीएम चुनार डा. अविनाश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में खनिज एवं पुलिस विभाग की टीम ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के एक दर्जन स्थानों पर औचक छापेमारी की।
विज्ञापन


टीम ने मौके से अवैध खनन के 672 पटिया सीज कर सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी को सौंप दिया। साथ ही 19 लोगों के विरुद्घ खनिज अधिनियम के तहत चुनार कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया।

शनिवार को भी उपजिलाधिकारी चुनार डा. अविनाश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान समुदवा गांव निवासी शंकर, जिउत व रामकेश पुत्रगण कल्लू, जिउत पुत्र बलदेव, जयप्रकाश, ओम प्रकाश पुत्रगण रामदुलारे, शंकर पुत्र कल्लू, टकटइया गांव निवासी लालबहादुर, मुन्नालाल पुत्रगण रामजीत, रामआसरे, रामअवतार पुत्रगण श्यामनाथ, मनकेशरी पत्नी स्व श्यामनाथ कुसुम्ही व खातेदार बाबूलाल पुत्र रामकिसुन राजाराम पुत्र गुदरी, हीरालाल पुत्र रामअवतार निवासी बाराडीह व प्यारेलाल पुत्र पुनवासी निवासी समदवां द्वारा बिना खनन पट्टा स्वीकृत कराए चोरी छिपे अपने भूमिधरी से अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी प्रकार राममूरत, जगदीप, रामधवन पुत्रगण ओमकार निवासी रामपुर सक्तेशगढ द्वारा भी ग्राम रामपुर सक्तेशगढ़ में अवैध खनन /परिवहन किया जाना पाया गया।

इस कार्यवाही में 672 पटिया सीज कर पुलिस चौकी सक्तेशगढ़ की सुपुर्दगी में दिया गया। राजस्व की क्षति पहुंचाये जाने के बाबत उपरोक्त सभी व्यक्तियों के विरूद्ध कोतवाली में खान एवं खनिज अधिनियम तथा लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत खनिज सर्वेयर रामसुरेश सिंह द्वारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी चुनार ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। अवैध खनन करते पकडे़ जाने व खनन मे लिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध इसी प्रकार कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाती रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed