फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SDM arrived to inspect the disputed land

विवादित भूमि का निरिक्षण करने पहुंचे एसडीएम

Thu, 20 May 2021 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
SDM arrived to inspect the disputed land
भूमि विवाद के चलते उपजे तनाव को निस्तारित करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार की शाम एसडीएम चुनार नगर सीमा क्षेत्र में स्थित पट्टी कला पहुंचे। विवाद का हल निकालने के लिए दोनों पक्षों के दस्तावेज का मौके पर निरीक्षण किया गया तथा विवादित भूमि का अवलोकन करते हुए दोनों पक्षों को यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के पट्टीकला रिहायशी इलाके में दो पक्षों के बीच स्वामित्व को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। तनाव को देखते हुए एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह बृहस्पतिवार की शाम मौके पर पहुंचे। इस दौरान अभिलेख प्रस्तुत करते हुए प्रथम पक्ष ने आरोप लगाया कि द्वितीय पक्ष के विपक्षी द्वारा बलपूर्वक मेरी भूमि की तरफ निकास के लिए रास्ता का निर्माण कराया जा रहा है। जो गलत है। स्थानीय पुलिस को भी मामले में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की अपेक्षा की गई है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने बताया कि विवादित भूमि आबादी में क्रय शुदा है। जिस पर चल रहे निर्माण कार्य को अकारण विवाद पैदा कर बल पूर्वक रोका गया है जो उचित नहीं है। स्थिति का अवलोकन करने के बाद मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने का निर्देश दिया तथा मूल दस्तावेज के साथ प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed