फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scuffle between devotee and police personnel at Vindhyavasini Temple.

Mirzapur News: विंध्यवासिनी मंदिर में श्रद्धालु और पुलिसकर्मी में हाथापाई

Fri, 12 Jun 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between devotee and police personnel at Vindhyavasini Temple.
मां विंध्यवासिनी मंदिर में पुलिस औ दर्शनार्थी के बीच हाथापाई । स्रोत- वीडियो
मां विंध्यवासिनी मंदिर में पुलिसकर्मी और दर्शनार्थी के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हो रहा है। वहीं, पुलिस ने मारपीट की घटना से इन्कार करते हुए स्पर्श दर्शन से रोकने का मामला बताया है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

मंगलवार को कानपुर का एक श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आया था। रात में वह द्वितीय निकास द्वार से गर्भगृह में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान माता के स्पर्श दर्शन को लेकर पुलिसकर्मी से उसका विवाद हो गया। वायरल वीडियो में दोनों में हाथापाई हो रही है। वहां मौजूद श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने अपना बयान जारी किया है। सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि एक श्रद्धालु गर्भगृह में विंध्यवासिनी माता के चरण स्पर्श करना चाह रहा था। मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की भीड़ अत्यधिक थी। वहां ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी ने श्रद्धालु को स्पर्श दर्शन से रोका तो वह आवेश में आ गया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने मामला शांत करा दिया। सीओ ने कहा कि किसी श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना नहीं हुई। मार्च 2026 में मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं के दो गुटों के बीच अचानक विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी।जुलाई 2025 में मंदिर के गर्भगृह में दर्शन-पूजन के लिए तीर्थ पुरोहितों के बीच जमकर मारपीट हुई थी।मिर्जापुर। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मां विंध्यवासिनी मंदिर की सुरक्षा के लिए एक सीओ, एक निरीक्षक के साथ धाम चौकी अलग से बनी है। 150 के करीब पुलिसकर्मी, पीएसी, एसडीआएफ, महिला पुलिस की तैनाती है। 250 के करीब सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें एआई आधारित कैमरे भी हैं।
विज्ञापन

नितेश सिंह, एएसपी सिटी ने कहा कि मंदिर में पुलिसकर्मियों के चरित्र का सत्यापन करने के बाद ही उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। पुलिसकर्मियों को दर्शनार्थियों से विनम्र व्यवहार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मी गलत करता है तो कार्रवाई होती है। जो घटना हुई है। उसमें पुलिसकर्मी निकास द्वारा से जाने और चरण स्पर्श से रोक रहा था। दर्शनार्थी उग्र हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed