फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   scrap dealer dead during treatment injured by beating in mirzapur

मिर्जापुरः चोरी की साइकिल खरीदने के मामले में पिटाई से घायल कबाड़ व्यवसायी की मौत, दो घंटे लगाया जाम

Sun, 12 Sep 2021 07:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Sep 2021 07:39 PM IST
सार

कबाड़ी को गांव के कुछ लोगों ने थ्रेशर बेचने के लिए बुलाया। गांव पहुंचने पर कुछ कथित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
scrap dealer dead during treatment injured by beating in mirzapur
ग्रामीणों ने किया रोड जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी की साइकिल खरीदने के मामले में पिटाई से घायल कबाड़ व्यवसायी की रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने मिर्जापुर के अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग पर पौनी बैरियर के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के समझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने इस मामले में चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


अहरौरा थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव निवासी श्यामजी पटेल (60) की अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग पर श्रीपुर मोड़ घासीपुर के पास कबाड़ की दुकान है। पिछले दिनों चुनार थाना क्षेत्र के जरहां, चौकिया, अतरौली गांव से साइकिल चोरी हुई थी। ग्रामीणों ने चोरी के आरोपी को पकड़ा तो पता चला कि उसने कबाड़ी श्यामजी के यहां साइकिल बेची गई है।
विज्ञापन


इस पर नौ सितंबर को कुछ लोग आरोपी को लेकर पहुंचे, पर कबाड़ी के यहां साइकिल नहीं मिली। लेकिन, उन लोगों ने कबाड़ी से 10 हजार रुपये ले लिए। परिजनों के अनुसार, इसके बाद जरहां गांव में थ्रेशर बेचने के नाम पर कबाड़ी को बुलाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-रॉड से हमला, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे

आरोप है कि वहां बदमाशों ने लाठी, रॉड से श्यामजी की पिटाई कर दी और शाम चार बजे बेहोशी की हालत में दुकान पर छोड़ गए। कबाड़ी की स्थिति गंभीर देखकर परिजनों ने वाराणसी के  निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां रविवार की भोर में उनकी मौत हो गई।

परिजन शव लेकर घर आने के बाद सुबह सात बजे अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग पर पहुंचे और पौनी बैरियर के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सरकारी सहायता की मांग पर अड़ गए।  सूचना मिलते ही पुलिस और पीएसी पहुंच गई और परिजनों को समझाया।

चार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

सीओ चुनार रामानंद राय व तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरि भी पहुंचे। व्यवसायी की पत्नी को पेंशन दिलाने व अन्य सरकारी सुविधा दिलाने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ नक्सल अजय  कुमार राय ने कहा कि  पिटाई के चलते कबाड़ व्यवसायी की मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed