फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scooty rider woman killed, two injured in collision with Bolero

Mirzapur News: बोलेरो के टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, दो घायल

Tue, 04 Apr 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider woman killed, two injured in collision with Bolero
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के लखमापुर के पास सोमवार को सुबह बोलेरो के टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे युवक काे उपचार के लिए भर्ती किया गया। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरबपट्टी निवासी राजू यादव (25) अपनी चाची बिंदू देवी (42) के साथ तीन दिन पहले अपने बुआ मनीषा देवी (45) निवासी लोहंदी के घर गए थे। तीन दिन से रहकर गेहूं के खेत में कटाई का कार्य कर रहे थे। सोमवार को सुबह तीनों लोग स्कूटी पर सवार होकर लखमापुर स्थित मनीषा देवी के खेत में गेहूं की कटाई करने जा रहे थे। इस बीच लखमापुर में ही मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद बोलेरो सवार फरार हो गया। हादसे में स्कूटी सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची। तीनों घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने मनीषा देवी को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। राजू यादव और बिंदू देवी को भर्ती किया गया है। बिंदू देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका मनीषा देवी को तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। उनका उपचार हो रहा है। बोलेरो की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed