{"_id":"635ecc86750c573a8a200e07","slug":"scooty-rider-woman-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-mirzapur-news-vns681296153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन के टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन के टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
विज्ञापन
लालगंज-कलवारी मार्ग पर मलुआ गांव के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन के टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए पटेहरा पीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर महिला को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी ममता (36) पत्नी राम सुंदर रविवार की शाम अपने भाई प्रियांशू और पुत्री के साथ स्कूटी से मड़िहान जा रही थीं। क्षेत्र के मलुआ गांव के पास अज्ञात वाहन चालक स्कूटी में टक्कर मारने के बाद भाग गया। टक्कर लगने से स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे में स्कूटी पर सवार अन्य लोगों को हल्की चोट लगी, जबकि ममता के सिर में अधिक चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संत नगर थाना प्रभारी कमल टावरी ने बताया कि अज्ञात वाहन के टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।