फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scooty rider instructor died after being crushed by a truck

Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार अनुदेशक की मौत

Tue, 13 Jun 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider instructor died after being crushed by a truck
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही के पास सोमवार को सुबह आईटीआई काॅलेज जाने के दौरान ट्रक ने स्कूटी सवार अनुदेशक को कुचल दिया। हादसे में स्कूटी सवार अनुदेशक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी सवार की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर पिपराहिया गांव निवासी मनोज कुमार (37) पुत्र अक्षय कुमार गैपुरा स्थित राजकीय आईटीआई काॅलेज में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थे। वे वर्ष 2016 में आईटीआई काॅलेज में अनुदेशक के पद पर नियुक्त हुए थे। प्रतिदिन वे स्कूटी से काॅलेज जाते थे। सोमवार को सुबह वे स्कूटी लेकर काॅलेज जाने के लिए निकले थे। रास्ते में कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही के पास सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज कुमार दो भाइयों में बड़े थे। उनसे एक पुत्र और एक पुत्री हैं। कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी ने बताया ट्रक के कुचलकर स्कूटी सवार की मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed