फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scooty rider father-son dies after crushing truck, daughter Gambhir

Mirzapur News: ट्रक से कुचल कर स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत, पुत्री गंभीर

Fri, 24 May 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider father-son dies after crushing truck, daughter Gambhir
पटेहरा। संतनगर और लालगंज थाना क्षेत्र के बार्डर पर लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर कोलकम गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। दो घंटे बाद सीओ के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने हादसे के बाद फरार ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के कन्हईपुर निवासी शिवराम (55) अपने पुत्र मनजीत (22) तथा पुत्री रानी (10) को साथ लेकर स्कूटी से लालगंज थाने के ददरी पट्टी गांव निवासी साढ़ू के घर जा रहे थे। वहां साढ़ू की पुत्री की शादी का बधावा लेकर रजई गांव जाना था। वे सुबह 10 बजे के करीब कोलकम गांव पहलवान बाबा के पास पहुंचे थे कि पीछे से राखड़ लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी पर सवार लोगों को कुचल दिया। ट्रक से कुचलकर पिता शिवराम और पुत्र मंजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में पुत्री रानी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए लालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर दुबार कला की पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। शिवराम से पांच पुत्रियां और तीन पुत्र हैं। उनमें हादसे में मृत मनजीत दूसरे नंबर पर था। पुत्री रानी सबसे छोटी है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है। एक पुत्री और दो पुत्रों की शादी बाकी है। शिवराम की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उधर, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर तथा दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी रखकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी ने ग्रामीणों को समझाकर दोपहर करीब 12 बजे जाम समाप्त कराया। संतनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में मृत पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed