{"_id":"6838ab907a30429fd50bdc34","slug":"scooty-and-bike-collide-six-injured-including-four-children-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134475-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: स्कूटी और बाइक में टक्कर, चार बच्चों समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: स्कूटी और बाइक में टक्कर, चार बच्चों समेत छह घायल
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर स्थित गलरा पंचायत भवन के पास बृहस्पतिवार को सुबह बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में चार बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी हलिया ले जाया गया, जहां से पांच लोगों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
गलरा गांव निवासी सुदर्शन (15) और राजेंद्र (5) सुबह स्कूटी से सामान खरीदने दुकान जा रहे थे। वहीं, महोगढ़ी निवासी कुमद कोल (22) हलिया थाना क्षेत्र के सोंठिया निवासी रिश्तेदार राजन के दो बेटों अनीश (8), अंश (6) और सोंठिया के ही गौरीशंकर की बेटी रेशमा (4) को लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे।
गलरा पंचायत भवन के पास दोनों स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी हलिया पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रविशंकर, पंकज, कुमद कोल, अनीश और अंश को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।