फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Schools work outs lockout

कार्य बहिष्कार कर स्कूलों में की तालाबंदी

Tue, 15 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 15 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Schools work outs lockout
 सहायक अध्यापक के तौर पर समायोजन रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद जिलेभर के शिक्षामित्र सकते में है। शिक्षामित्रों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार और स्कूलों में तालाबंदी शुरू किया। साथ ही ब्लाकों के बीआरसी पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। ब्लाक संसाधन केंद्रों पर धरना प्रदर्शन के कारण शिक्षामित्रों द्वारा संचालित दर्जनों परिषदीय विद्यालयों में ताले तक नहीं खुले।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सिटी ब्लाक के अमोई स्थित बीआरसी केंद्र सभी बीआरसी केंद्रों पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजयधर दूूबे, उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष विनोद सरोज सहित सभी शिक्षामित्र संगठनों ने संयुक्त रूप से विद्यालयों में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। सभी बीआरसी पर शिक्षामित्रों ने दिवंगत शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना प्रकट किया। जिलाध्यक्ष अजयधर दूबे ने प्रदेश सरकार से शिक्षामित्रों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। विनोद सरोज ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले पर आगे अपील की जाएगी। सुनील सिंह पटेल, शंकर दूबे, रामदेव, दीपेंद्र बहादुर सिंह, मनीष दूबे, राजीव बिंद, शर्मिला सिंह, सुमन यादव, शकुंतला आदि मौजूद रहे। लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती में शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। पूजा जायसवाल, सोनल वर्मा, कमर फातमा, सरिता गुप्ता, रेशमा परवीन, सीमा यादव दि मौजूद रहे। विकास खंड सीखड़ में मंगरहा स्थित बीआरसी पर  सर्वेश उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन किया। बैठक में महेश उपाध्याय, श्याम कुमारी, रेखा रानी, शिखा मिश्रा, अभिनव त्रिपाठी, राज बहादुर साहनी, रेशमा सिंह आदि रहे। बीआरसी हलिया में राजेश दूबे की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें कोकिला प्रसाद शुक्ला, ब्रहमधर द्विवेदी, महेंद्र पटेल, गुलाबकली आदि रहे।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार बीआरसी पर शिक्षामित्रों ने चंद्र प्रकाश  त्रिपाठी के नेतृत्व में तालाबंदी कर विरोध जताया। खंड शिक्षा अधिकारी  किरनबाला सिंह के समझाने के बार विद्यालयों का ताला खुला। छानबे में राजेश मिश्रा, नरायनपुर में राज सिंह, मझवां में परितोष दूबे तथा मड़िहान में दुर्गा सिंह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed