फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scaffold about making a fight , a death

चबूतरा बनाने को लेकर मारपीट, एक की मौत

Wed, 03 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Wed, 03 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Scaffold about making a fight , a death
थाना क्षेत्र के कुसहा रामपुर गांव में मंगलवार की पूर्वाहन साढे़े 11 बजे सबमर्सिबल का चबूतरा बनानेे को लेकर हुई मारपीट में 75 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगाें के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुसहा रामपुर गांव निवासी श्यामलाल एवं रामलाल पुत्रगण कन्हैयालाल सबमर्सिबल  का चबूतरा बना रहे थे। चबूतरा बनाने की जानकारी होने पर मंगलवार पूर्वाहन करीब साढ़े 11 बजे रामकरन 75 वर्ष निर्माण का विरोध जताने पहुंच गए।
विज्ञापन


 मृतक के पुत्र विजय बहादुर का आरोप है इसी दौरान उसके पिता रामकरन को श्यामलाल और रामलाल ने गर्दन पकड़ कर दीवार में टकरा दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं और वह गिर कर तड़पने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबतक मौके पर पहुंच कर उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाते तबतक उन्होंने दम तोड़ दिया था। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष यूपी सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज आनंद कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर श्यामलाल और रामलाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed