महंगा पड़ा जाति छिपा कर शादी का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि बिहार के छपरा जिला स्थित पहाड़ीचक गांव निवासी एक युवक का मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती की कुछ माह पहले मोबाइल पर रांग नंबर आ जाने से पहचान बढ़ी। दोनों की जान पहचान होने पर लड़के ने लड़की को उसी की जाति का होना बताया। एक ही जाति का होने पर दोनों परिवारों ने उनकी शादी तय कर दी। शनिवार को लड़का बारात भी लेकर लड़की के घर पहुंच गया। जहां द्वार पूजा के बाद लड़के के पिता ने कहा कि जेवरात देने के बाद ही शादी की जाएगी।
लड़की की मां द्वारा जेवरात देने के बावजूद दुल्हा शादी के मंडप में नहीं पहुंचा तो सभी हैरान हो गए। जाकर देखा तो अधिकांश बाराती शराब के नशे में धुत थे। मंडप में न पहुंचने का कारण पूछने पर वह लोग गोलमाल जवाब देने लगे। इसी बीच किसी ने बता दिया कि लड़का दूसरी जाति का है। पता कराया गया तो बात सही निकली।
यह सुनते ही घाराती नाराज हो गए और बारातियों की पिटाई करना शुरू कर दिया। इससे बारात में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर सहित चार लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ करने पर कभी राजपूत व कभी भूमिहार जाति का बताने लगे। आशंका होने पर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। कहा कि लड़का हमारी जाति का नहीं है इसलिए वह शादी नहीं करेगी। लड़की पक्ष के लेागों ने कहा कि शादी में खर्च रुपये को वापस करो या जेल जाओ। रविवार की देर शाम तक पंचायत चलती रही लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया था।
इस बाबत निरीक्षक जमालपुर थाना अभय सिंह का कहना है कि एक लड़के द्वारा जाति छिपा कर जमालपुर के एक गांव निवासिनी युवती से शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की की शिकायत पर दूल्हा समेत अन्य लेागों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।